Jabalpur News: किसान ने क्यों दी ऐसे जान? जबलपुर में हाथ में लपेट लिया बिजली का नंगा तार, फिर बुझ गई जिंदगी
Jabalpur News: मध्य प्रदेश में सरकार किसानों के खजाना खोल कर रखी हैं। केंद्र सरकार से भी हर माह खातों में 6 हजार रुपये आ रहे हैं। किसानों की इतनी खुशहाल जिंदगी पहले कभी नहीं रही, जितनी शिवराज सरकार के कार्यकाल में हैं। फिर भी जबलपुर में एक किसान की मौत का दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया।
पहले की तरह किसानों की ख़ुदकुशी के मामले से जबलपुर का मामला अलग हैं। पाटन के चपोद गांव के रहने वाला प्रमोद नामदेव का शव खेत में नलकूप के पास मिला। इसकी खबर लगते ही जब मौके पर पाटन पुलिस पहुंची, तो प्रमोद के हाथ में बिजली का नंगा तार लिपटा हुआ था। तार का दूसरा छोर बिजली के स्विच बोर्ड से कनेक्ट था। जिससे अनुमान लगाया गया कि करंट के झटकों से प्रमोद की मौत हुई।

थाना इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घर पर उसके पिता जी थे। घटना के पहले खेत में नलकूप की लाईट गुल थी। घटना स्थल से एक पिंचिस और बिजली के छिले हुए वायर के टुकड़े भी मिले हैं। आशंका व्यक्त की गई कि जब बिजली आई होगी तो प्रमोद की करंट से मौत हुई। परिजनों और ग्रामीणों से की गई पूछताछ में अभी तक ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया, जिससे प्रमोद द्वारा उठाए गए इस कदम की वजह पता चल सकें।
प्रमोद को किसी भी तरह की कोई परेशानी भी नहीं थी। पारिवारिक या फिर कोई दूसरी वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया गया, इस सिलसिले में गहराई से जांच की जा रही हैं। फिलहाल मौत को गले लगाने के इस तरीके को जिस किसी ने भी सुना, उसके होश उड़ गए। ख़ास बात यह है कि मौजूदा वक्त में एमपी में हर किसान खुश है, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जरिये हर परेशानी को दूर किया गया हैं। क्षेत्रीय बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने भी इस घटना पर दुःख जताया। उनका दावा है कि निजी कारणों से प्रमोद ने ख़ुदकुशी का कदम उठाया होगा।












Click it and Unblock the Notifications