Bajrang Dal और हनुमानजी का क्या संबंध है? Kamal nath का सवाल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चिट्ठी का जवाब
'बजरंग दल बैन' मुद्दे पर एमपी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते लिखी चिट्ठी के सवाल पर कमलनाथ का कुछ ही घंटों में जवाब आ गया। कमलनाथ ने सवाल के अंदाज में जवाब दिया है।

What is relation between Bajrang Dal and Hanuman ji: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में उठी बजरंग दल बैन की चिंगारी ने मध्य प्रदेश की सियासत को भी भड़का दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चिट्ठी मिलने से पहले ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनके सवाल का जवाब देते हुए नया सवाल किया।
कर्नाटक के बाद एमपी में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव हैं। कर्नाटक से उठे बजरंग दल बैन के मुद्दे पर एमपी कांग्रेस की बीजेपी ने अभी घेराबंदी शुरू कर दी। सियासी पैतरेबाजी के बीच कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बयानबाजी कर रही हैं।

एमपी में अपने कई सवालों के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने कमलनाथ को हनुमान भक्त कहते हुए पूछा कि वह स्थिति स्पष्ट करें कि किसके पक्ष में है? यानी हनुमानजी या फिर बजरंग दल के।
इस सवाल का अपने अंदाज में जवाब देते हुए कमलनाथ ने नया सवाल खड़ा कर दिया। तेजगढ़ में कमलनाथ बोले कि 'बजरंग दल और हनुमान जी के बीच क्या संबंध है'? कहा कि कांग्रेस ही नहीं सुप्रीम कोर्ट भी कह रही है कि जो नफरत फैलाये और विवाद करे उस पर कार्रवाई होना चाहिए।
Recommended Video

कमलनाथ से मीडिया ने यह सवाल भी किया कि क्या उनकी पार्टी एमपी चुनाव के घोषणा पत्र में भी कर्नाटक की तरह बजरंग दल को रखेगी? इस पर कमलनाथ ने इंकार नहीं किया, बल्कि कहा कि उनकी पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी तय करेगी।
बजरंग दल बैन के मुद्दे पर बवाल और इसलिए ज्यादा बढ़ता जा रहा है क्योकि दिग्विजय समेत कई और दिग्गज भी अपने अंदाज में हवा दे रहे है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए उन नेताओं के पुराने बयानों को भी वायरल किया जा रहा है, जब उन्होंने बजरंग दल के खिलाफ बयान दिया था। पार्टी बदली तो अब सुर भी बदल गए।












Click it and Unblock the Notifications