MP: युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता पर बदसलूकी का आरोप

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र कर लात-घूसोंसे उसकी पिटाई कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर पुलिस में हड़कंप कर मच गया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दो लोगों को के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Viral Video beating of young man in Jabalpur

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जबलपुर के लार्डगंज थाने के अंधेरदेव इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पीट रहे शख्स का नाम आलोक बताया जा रहा है। पीड़ित युवक की मानें तो वह शुक्रवार की देर रात आपना ऑफिस बंद करके घर जा रहा था। तभी कांग्रेस नेता और बिल्डर सत्यम जैन और मयूर जैन ने पीड़ित को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की।

पीड़ित आलोक की मानें तो वह एक साप्ताहिक अखबार चलता है। कुछ दिन पहले आलोक ने बिल्डर सत्यम जैन की एक खबर को फेसबुक में अपलोड कर दिया था। उसी बात को लेकर सत्यम जैन से उसका विवाद भी हुआ था। इस बात को लेकर सत्यम जैन अपने साथियों के साथ मिलकर आलोक की जमकर पिटाई भी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

इस घटना के बाद पीड़ित ने लार्डगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। सीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। फिलहला पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों को खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+