Train Cancelled: विंध्याचल और भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस इतने दिनों के लिए रद्द, Railway ने बताई ये बड़ी वजह
Train Cancelled: पश्चिम मध्य रेल के कटनी-बीना रेलखंड पर थर्ड रेललाइन को बांदकपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ने हेतु दिनांक 22 जुलाई से 29 जुलाई 2023 तक प्री एनआई/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना सुनिश्चित है, जिसके मद्देनजर इस रूट पर चलने वाली कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया हैं।
दरअसल रेलवे ने यात्री सेवा विस्तारीकरण के तहत कुछ समय पहले कई बड़े फैसले लिए थे। मध्य प्रदेश में बांदकपुर रेलवे स्टेशन को कटनी-बीना रेलखंड पर थर्ड रेललाइन से जोड़ने का भी फैसला लिया गया था। बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ का प्रसिद्द मंदिर हैं। जो बड़े तीर्थ के रूप में विकसित होता जा रहा हैं।

जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट गोडवाना एक्सप्रेस का बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर अस्थाई तौर पर ठहराव स्थगित किया गया है। इन रेलगाडियों की जानकारी इस प्रकार है-
निरस्त रेलगाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 06603/06604 बीना-कटनी मुडवारा-बीना मेमू ट्रेन दिनांक 22.07.2023 से 29.07.2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द।
2) गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 22.07.2023 से 29.07.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 22.07.2023 से 28.07.2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द।
3) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 22.07.2023 से 28.07.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 24.07.2023 से 30.07.2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द।
बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर अस्थाई तौर पर ठहराव स्थगित-
गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन सुपरफास्ट गोडवाना एक्सप्रेस दिनांक 27.07.2023 से 29.07.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 22182 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट गोडवाना एक्सप्रेस दिनांक 26.07.2023 से 28.07.2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलाने वाली ट्रेनों का बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 27.07.2023, 28.07.2023 एवं 29.07.2023 को अस्थाई तौर पर ठहराव स्थगित किया गया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारम्भ करें।












Click it and Unblock the Notifications