मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता की हत्या करने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटर, 4 पुलिसकर्मी घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के दो बदमाशों का नरसिंहपुर पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। नरसिंहपुर जिले के सुआतला ग्राम कुम्हरोड़ा में पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के चार लोग भी घायल हुए हैं। एसपी गुरुचरण सिंह के अनुसार पुलिस के विजय यादव और उसके साथी समीर पठान बदमाश पर वर्ष 2016 में जबलपुर के कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या का प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने विजय यादव पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।

Vijay Yadaw, Samir pathan Encounter in Jabalpur Madhya Pradesh

4 जनवरी 2016 को जबलपुर के चेरीताल में विजय यादव और उसके साथियों ने कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से विजय यादव और उसके साथी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

विजय यादव जबलपुर का कुख्यात बदमाश है, जो अपनी एक गैंग चलाता है। विजय यादव पर जबलपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले भी पंजीबद्ध है। नरसिंहपुर पुलिस को जब इन आपराधियों की नरसिंहपुर में होने की सूचना मिली तो पुलिस अपने बल के साथ उन्हें पकड़ने पहुंचा। आपराधियों ने पुलिस पर भी फायर किया था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में विजय यादव और उसके साथी समीर पठान के का खात्मा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+