Vande Bharat express: संडे रहेगी छुट्टी, बाकी 6 दिन जबलपुर-भोपाल-इंदौर ट्रेन का शेड्यूल जारी, यात्री खुश
Vande Bharat express Jabalpur Bhopal: अब वो दिन दूर नहीं जब लगभग साढ़े चार घंटे में जबलपुर से भोपाल फिर भोपाल से इंदौर लगभग तीन घंटे में लोग रेल का सफर पूरा करेंगे। ट्रायल रन होने के बाद रेल प्रशासन ने भोपाल से दोनों रूट का शेड्यूल भी जारी कर दिया हैं।
16 आधुनिक कोच की यह ट्रेन भोपाल से सुबह 9.25 बजे रवाना होकर जबलपुर दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। वहीं लगभग आधा घंटे यहां ट्रेन का रुकने के बाद ढाई बजे यही ट्रेन वापस रवाना होकर रात 7 बजकर 10 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी।
इसी तरह इंदौर से सुबह 5.50 बजे ट्रेन चलकर भोपाल 9.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी भोपाल से शाम 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर रात 10 बजकर 45 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी जबलपुर-भोपाल का सफ़र लगभग साढ़े चार घंटे तो वहीं इंदौर-भोपाल का सफ़र सवा तीन घंटे में पूरा होगा

जबलपुर-भोपाल के बीच नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम में स्टॉपेज दिया हैं इधर भोपाल-इंदौर के बीच सिर्फ उज्जैन में रुकेगी और सीधे इंदौर पहुंचेगी इन दो नई ट्रेनों की शुरुआत होने के बाद एमपी में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या तीन हो जाएगी इस रूट पर सफ़र करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश में सबसे जबलपुर से इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की जोर-शोर से तैयारियां हो रही थी
लेकिन अचानक पीएम मोदी का जब भोपाल आगमन का प्रोग्राम बना तो प्रदेश में पहली ट्रेन की सौगात भोपाल की झोली में चली गई। जब पीएम मोदी 27 जून को दोबारा भोपाल आ रहे हैं, तो एक तरह से एक ही ट्रेन को अलग-अलग बनाकर चलाने का फैसला ले लिया गया। इसके पीछे रेल प्रशासन कई तकनीकी पहेलुओं की दुहाई दे रहा हैं। दोनों ही रूट का किराया कितना होगा, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications