MP: मंत्री गडकरी की चिट्ठी से ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की छुट्टी !, दिग्गी राजा ने छोड़े व्यंग्य बाण

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा से लगे खवासा चेक-पोस्ट पर ट्रांसपोर्टर्स और कारोबारियों के बड़े वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत ने अब तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के लेटरहेड पर है

भोपाल, 19 जुलाई: मप्र के RTO चेक-पोस्ट नाको और टोल पर जारी अवैध वसूली को लेकर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी से सियासी भूचाल आ गया है। सरकार ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन को पद से हटा दिया है। वही गडकरी के 'लेटर बम' के धमाके से सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। विपक्ष को शिवराज सरकार पर तंज कसने का मौका भी मिल गया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के तीखे व्यंग्य इस मुद्दे को और तूल दे रहे है।

गडकरी की चिट्ठी से सियासत गर्म

गडकरी की चिट्ठी से सियासत गर्म

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा से लगे खवासा चेक-पोस्ट पर ट्रांसपोर्टर्स और कारोबारियों के बड़े वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत ने अब तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के लेटरहेड पर उनके दस्तखत वाली चिट्ठी पर सियासत भी होने लगी है। एमपी की शिवराज सरकार विपक्ष के निशाने पर है। वही सूबे के परिवहन विभाग के अफसरों में हडकंप मचा हुआ है। खबर है कि प्रदेश के RTO चेक-पोस्ट में इस अराजकता से सीएम शिवराज भी भन्नाए हुए है। बहुत जल्द परिवहन मंत्री के साथ RTO अफसरों को अल्टीमेटम देने बैठक होने की चर्चा है।

चिट्ठी का हल्ला होते ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का तबादला

चिट्ठी का हल्ला होते ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का तबादला

इसे महज इत्तेफाक कहे या फिर गडकरी की चिट्ठी की दहशत... कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन को उसी दिन पद से हटा दिया गया, जिस तारीख पर गडकरी ने चिट्ठी लिखी। उनकी जगह संजय झा को मप्र का नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। सूत्र बताते है कि मुकेश जैन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुड लिस्ट वाले अफसरों में से एक है। प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का दफ्तर ग्वालियर में ही है, लिहाजा जब मुकेश जैन की जब यहाँ पोस्टिंग हुई, तो लोकल नेताओं और कई दिग्गजों का उन पर किसी तरह का जोर नहीं चल पाता था।

गडकरीजी, शिवराजजी को पत्र बेकार लिखा..

गडकरी की चिट्ठी के इस धमाके से जहाँ प्रदेश का परिवहन विभाग हिला हुआ है, तो वही विपक्ष को सत्ता पक्ष पर हमला करने का मौका मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि "गडकरी जी, आपने शिवराज सिंह जी चौहान को पत्र बेकार लिखा, यह विभाग तो पूरे तरीक़े से परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत देख रहे हैं और सारी वसूली अभी तक परिवहन आयुक्त करते थे, अब उनका स्थानांतरण हो गया है"। उन्होंने आगे लिखा कि 'अभी तक प्रति माह करोड़ों की वसूली कहाँ जमा हो रही थी, आप कृपया भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष बीडी शर्मा से पूछें! क्या कारण है कि गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन विभाग से इतना लगाव है'?

तन्खा ने की गडकरी की तारीफ, शिवराज फेल

इधर कांग्रेस से राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने भी वायरल इस चिट्ठी को ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ में लिखा कि "गडकरी जी आप ने अपनी पार्टी की सरकार की कमी एवं भ्रष्टाचार उजागर कर सिद्ध कर दिया की आप एक जन नेता है। वैसे कमलनाथ जी के बाद आपने रोड सेक्टर में उत्तम कार्य किया। दुर्ग्भाग्यवश मप्र के लिए शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार से लड़ने में असमर्थ है।

कौन है शिकायतकर्ता जेपी शर्मा?

कौन है शिकायतकर्ता जेपी शर्मा?

जिस अवैध वसूली के आरोपों से मप्र का परिवहन विभाग कटघरे में खड़ा है, उसकी शिकायत नागपुर ईस्ट के बीजेपी नेता जेपी शर्मा ने की है। शर्मा ईस्ट नागपुर मंडल में बीजेपी के महामंत्री है। इसके अलावा नागपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से भी जुड़े है। शर्मा ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ गडकरी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने कई सबूतों के साथ एमपी में चल रही अवैध वसूली की शिकायत की।

ये भी पढ़े- MP में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 'लेटर बम', RTO चेक-पोस्ट नाकों पर अवैध वसूली का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+