MP में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ‘लेटर बम’, RTO चेक-पोस्ट नाकों पर अवैध वसूली का दावा
मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके क्या वाकई अवैध कमाई के बड़े अड्डे बन गए है? यह लाख टके का सवाल केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी के बाद और ज्यादा गूंजने लगा है। दरअसल महाराष्ट के पूर्व नागपुर क्षेत्र से बीजेपी म
भोपाल, 18 जुलाई: केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की एक चिट्ठी ने मप्र सरकार में हडकंप मचा दिया है। महाराष्ट्र नागपुर के बीजेपी महामंत्री के हवाले से लिखी गई इस चिट्ठी में एमपी के चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का दावा किया गया है। चिठ्टी में लिखा गया है कि RTO चेक-पोस्ट पर अंडरलोडिड गाड़ियों के सभी वैध दस्तावेज होने के बाबजूद अवैध वसूली हो रही है। जिससे प्रदेश बदनाम हो रहा है।

मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके क्या वाकई अवैध कमाई के बड़े अड्डे बन गए है? यह लाख टके का सवाल केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी के बाद और ज्यादा गूंजने लगा है। दरअसल महाराष्ट के पूर्व नागपुर क्षेत्र से बीजेपी महामंत्री जेपी शर्मा ने गडकरी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने मप्र में RTO की देखरेख में चल रहे चेक-पोस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत की गई। इसी का हवाला देते हुए गडकरी ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के नाम पत्र लिखा। जिसमें एंट्री चेक पोस्ट पर गाडी के सारे कागजात ठीक पाए जाने पर और गाड़ी अंडरलोड पाए जाने पर किसी भी प्रकार की एंट्री भरने का प्रावधान नहीं है। फिर भी ट्रक ड्रायवर्स एवं मालिकों को परेशान करने जैसी बातों का जिक्र है।

सीएम और परिवहन मंत्री को भी कॉपी
गडकरी की इस चिट्ठी से सूबे में हडकंप मच गया है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के नाम लिखी चिट्ठी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह के नाम भी संबोधित है। पत्र में लिखा गया है कि टोल नाकों और RTO चेक पोस्ट पर जमकर अवैध वसूली हो रही है। ऐसी शिकायत के संबंध में पहले भी ध्यान दिलाया गया, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। गडकरी ने लिखा है कि ऐसी गतिविधियों से मध्यप्रदेश का नाम ख़राब हो रहा है। लिहाजा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाने की जरुरत है। पत्र के जरिये गडकरी ने सीएम और परिवहन मंत्री दोनों से निवेदन किया है कि वह स्वयं इस मामले सख्त और उचित कार्रवाई करें।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications