प्रोटोकॉल और गाड़ी पार्किंग को लेकर भड़के केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, टीआई को लगाईं जमकर फटकार

जबलपुर कलेक्ट्रेट के वीडियों कॉन्फ्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को सुनने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का अलग रूप देखने को मिला। उनके अलावा सांसद राकेश सिंह और पार्टी के अन्य जनप्रतिनि

जबलपुर, 30 मई: सोमवार को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद था। जिसे सुनने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि जबलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। संवाद के बाद लौट रहे केन्द्रीय मंत्री अपनी गाड़ी की पार्किंग को लेकर भड़क गए। उन्होंने वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी को जमकर फटकार लगाईं। तमतमाएं मंत्रीजी ने पुलिस को कहा कि, क्या प्रोटोकॉल नहीं जानते, कि मंत्री की गाड़ी कहाँ रहना चाहिये। वही पोर्च के सामने सांसद राकेश सिंह वाहन भी खड़ा था।

new prahlad

जबलपुर कलेक्ट्रेट के वीडियों कॉन्फ्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को सुनने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का अलग रूप देखने को मिला। उनके अलावा सांसद राकेश सिंह और पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि में भी शामिल हुए थे। पीएम का संवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब प्रहलाद पटेल लौट रहे थे, तो कलेक्ट्रेट पोर्च के सामने अपनी गाड़ी न मिलने पर वह भड़क गए। इस दौरान उन्होंने वाहन मौजूद टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव से कहा कि क्या तुम मंत्रियों का प्रोटोकॉल नहीं जानते? मंत्रीजी का रौद्र रूप और टीआई शक्ल देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों की भी बोलती बंद हो गई। सभी एक दूसरे की बगले झाँकने लगे। थोड़ी देर बाद पोर्च से दूर खड़े अपने वाहन में सवार होकर प्रहलाद पटेल चले गए।

prahlad

सांसद राकेश सिंह की पोर्च के पास खडी थी गाड़ी
इस पूरे मामले से कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ में हडकंप हैं। बताया जा रहा है कि पीएम के वर्चुअल संवाद को सुनने सांसद राकेश सिंह भी पहुंचे थे। उनका वाहन कलेक्ट्रेट पोर्च के सामने खड़ा करवाया गया था। वही मंत्री प्रहलाद पटेल को ड्राप कर उनके वाहन को पुलिस कर्मियों ने पोर्च से दूर खड़ा करने कह दिया। इससे खफा मंत्री ने अपना गुस्सा ड्यूटी पर तैनात टीआई पर उतारा। ये पहला अवसर नहीं है, जब शहर में मंत्री, जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी के गुस्से का सामना करना पड़ा हो। ऐसी कई बार नौबत बन चुकी है। वही इस पूरे घटनाक्रम के पीछे गुस्से की दूसरी वजह भी बताई जा रही है। जिसके बारे में मंत्री जी खुद कुछ भी बोलने तैयार नहीं।

ये भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से क्यों खफा है कांग्रेस ? पूरे छत्तीसगढ़ में फूंका पुतला !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+