अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में LPG रेक के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अनलोडिंग के दौरान हादसा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इससे मेन लाइन प्रभावित नहीं हुई।

Jabalpur

देश में ट्रेन हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मालगाड़ी डीरेल हो गई। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह ही डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ा दिया।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी में मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो डिब्बे मंगलवार रात अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान पटरी से उतर गए। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। साथ ही मेन लाइन भी प्रभावित नहीं हुई। रेलवे के मुताबिक सूर्योदय के साथ ही कर्मचारियों ने डिब्बों को चढ़ाने का काम शुरू कर दिया था।

रेलवे अधिकारिओं के मुताबिक रात को साढ़े 10 बजे के करीब भारत पेट्रोलियम यूनिट के मेन गेट के पास ये हादसा हुआ था। घटना में डिब्बे या गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। मौके पर तुरंत रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए थे, लेकिन रात में काम नहीं शुरू किया गया।

वहीं इस घटना से चार घंटे पहले कटनी में रेलवे यार्ड में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। वहां पर भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक दिन में दो डीलेरिंग की घटनाओं से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल दोनों मामलों में जांच की जा रही है।

सोमवार को भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ में एक ट्रेन हादसा हुआ था, जहां मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस मामले में तुरंत रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया था कि इस ट्रेन का उससे कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल ये ट्रेन एक सीमेंट कंपनी की थी। जिसका रखरखाव, संचालन आदि कंपनी ही करती है।

बालासोर में हुआ था भयानक हादसा
बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में सबसे भयानक ट्रेन हादसा हुआ था, जहां तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। जिसमें करीब 288 लोगों की मौत हुई, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस घटना में कई शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Recommended Video

    Odisha Train Accident पर Supriya Shrinate के PM Modi से तीखे सवाल | Balasore Train | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+