Jabalpur News: पूर्व बिशप पीसी सिंह केस में ट्विस्ट, ईओडब्ल्यू मुख्यालय में समीक्षा के बाद पेश होगा चालान

(Jabalpur News) मिशनरी संस्थाओं की जमीनों और शैक्षिणिक संस्थाओं की फीस से करोड़ों की फर्जीवाड़ा के आरोपों में घिरे पूर्व बिशप पीसी सिंह केस की भोपाल मुख्यालय में समीक्षा होगी। उसके बाद ही कोर्ट में चालान पेश हो सकेगा। बेहद हाईप्रोफाइल इस मामले में ईओडब्ल्यू मुख्यालय जांच के बिंदु और जुटाए गए सबूतों की बारीकी से समीक्षा करेंगा। नियम मुतबिक आरोपी की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर चालानी कार्रवाई की जाना हैं।

jabalpur

करोड़ों रुपए चर्च लैंड स्केम और मिशनरी संस्थाओं की राशि की हेराफेरी के आरोप में जेल में बंद बिशप पीसी सिंह मामले की जांच जारी है। इस केस में अभी तक उगाजर हुए तथ्यों के आधार के आधार पीसी सिंह के बेटे पीयूष पाल और उसके ख़ास राजदार सुरेश जैकब को भी गिरफ्तार किया गया है। कई और सहयोगी भी ईओडब्ल्यू विभाग के निशाने पर है। पिछले दिनों जांच टीम दिल्ली स्थित सीआईएन दफ्तर भी पहुंची थी। जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए थेसूत्रों के मुताबिक अब इस पूरे मामले की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर भी होगी। अभी तक बरामद सभी दस्तावेजों की पड़ताल भोपाल ईओडब्ल्यू मुख्यालय में भी होगी।

इसकी समीक्षा ADGP EOW करेंगे। जिसमें देखा जाएगा कि जांच रिपोर्ट में कौन कौन से दस्तावेज लगे? साथ ही किस ग्राउंड पर दस्तावेजों की अभी तक जांच की गई। शुरू से अब तक पीसी सिंह केस में जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए और अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनका उल्लेख एफआईआर में है या नहीं? आपको बता दें कि क्रिश्चियन सोसायटी को शासन द्वारा मिली करीब 1 लाख 70 हजार वर्ग फुट जगह की लीज रिन्यू आवेदन को निरस्त करने हुए उक्त भूमि राजस्व विभाग के नाम भी दर्ज हुई है। पिछले दिनों सद्भावना भवन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया था। अन्य व्यावसायिक, सामाजिक संस्थाओं को जगह खाली करने कुछ दिनों की और मोहलत भी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+