Tripal Talaq in jabalpur: तीन नोटिस और तलाक, जबलपुर पुलिस ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज किया केस
मध्य प्रदेश के जबलपुर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। एक महिला ने दहेज़ उत्पीड़न समेत तीन तलाक की शिकायत दर्ज कराई है.

Tripal Talaq in jabalpur: ट्रिपल तलाक पर कठोर कानून बनने के बावजूद मुस्लिम समाज में कई जगह पुराने ढर्रे में तलाक देने के मामले नहीं थम रहे। एमपी के जबलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया। पीड़ित महिला ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न और तीन तलाक की शिकायत दर्ज कराई है।
यह आरोप जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले शेख आमिर और उसके परिजनों पर लगा हैं। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि उसका 2013 में निकाह हुआ था। कुछ समय बाद ससुराल वाले उस पर पांच लाख रुपये लाने का दबाब बनाने लगे।
जब पीड़िता ने इस मांग का विरोध किया तो शेक आमिर और ससुराल पक्ष के लोग उसे तरह से तरह से प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद घर से भी बेदखल कर दिया। फिर वह मायके में रहने लगी। इसके बाद 2016 और 2017 में अलग-अलग तारीख को तीन नोटिस भेजे, जिसमें तलाक लिखा था।
पीड़िता पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। सामाजिक तौर पर भी कुछ लोगों ने समझाइश दी। लेकिन महिला को शेख आमिर अपनाने तैयार नहीं। सीएसपी अखिलेश गौड़ का कहना है कि इस शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और वैधानिक कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications