Train: जबलपुर के हवाला कारोबारी के 30 लाख रुपए उड़ाने वाले अरेस्ट, हावड़ा-मुंबई मेल में हुई थी वारदात
(Train) बीते दिनों हावड़ा मुंबई मेल में सवार जबलपुर की युवती का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था। जिसमें 30 लाख रुपए नकद थे। जिसकी GRP में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की जांच में जुटी रेल पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर पूरी रकम बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी जबलपुर के ही रहने वाले है, जिन्होंने रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

14 अक्टूबर की रात इटारसी-हरदा के बीच 30 लाख रुपए नकदी से भरा बैग चोरी हुआ था। यह बैग जबलपुर की रहने वाली रवीना कोरी लेकर हावड़ा मेल में मुंबई के लिए सवार हुई थी। इटारसी स्टेशन के बाद उसकी नींद लग गई थी। जिसके बाद वारदात हुई। पूछताछ में बाद पता चला कि यह रकम जबलपुर के खिलौना और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी की थी। जिसे युवती के जरिए मुंबई भेजा जा रहा था। मामले की जांच में जुटी GRP ने हरदा से लेकर जबलपुर तक कई स्थानों पर छानबीन की। जिसमें कई अहम् सुराग मिले। जिसके आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी जबलपुर के ही रहने वाले है। उनसे चुराई हुई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।
GRP के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनुज गुप्ता और आनंद अहिरवार पंजू गोस्वामी को जानते थे। उसके हवाला कारोबार के संबंध में जानकारी होने से उन्हें पता था कि वह मुंबई जैसे शहरों में अन्य लोगों के जरिए नकद रकम पहुंचता है। इसी आधार पर आरोपियों रैकी की और युवती का पीछा करते हुए उसी ट्रेन में सवार हुए, जिसमें रवीना का टिकट था। जीआरपी ने घटना स्थल वाले स्टेशन से लेकर जबलपुर कारोबारी की दुकान तक करीब 200 स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर इन दोनों संदिग्ध का पता चला। जब हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की गई, चोरी का पूरा राज उगल दिया।












Click it and Unblock the Notifications