MP में The Kerala Story टैक्स फ्री, लेकिन जबलपुर समेत कई सिनेमा-मल्टीप्लेक्स में वसूला गया टैक्स

मध्य प्रदेश में 'द केरल स्टोरी' के प्रदर्शन को शिवराज सरकार ने टैक्स फ्री करने का फरमान जारी किया है। लेकिन के पहले दिन जबलपुर में कई सिनेमा मालिक आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

 Kerala Story

The Kerala Story: फिल्म मेकर विपुल अमृत लाल और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म 'The Kerala Story' महीने भर के लिए टैक्स फ्री कर दी गई है। सरकार का फरमान जारी होने के बावजूद पहले दिन ही कई थियटर मालिक आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आए। सभी शो में टैक्स वसूली होती रही।

जबलपुर के विजय नगर स्थित एसआर सिनेमा में भी दर्शकों की शिकायतों के बावजूद 6 मई को 'द केरल स्टोरी' मूवी की टिकट में टैक्स वसूली सभी शो में जारी रही। टिकट काउंटर में मौजूद कर्मचारी मालिक के आदेश का हवाला देते नजर आए।

movie ticket

जबकि मध्य प्रदेश सरकार ने अपने आदेश को 6 मई से 5 जून 2023 तक लागू किया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य माल और सेवा कर यानि एसजीएसटी के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति करते हुए सिने दर्शकों को उक्त राशि में छूट प्रदान की जाती है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघर/मल्टीप्लेक्स द्वारा उस फिल्म के लिए राज्य माल और सेवा कर एसजीएसटी को घटाकर दर्शकों को टिकट विक्रय किया जायेगा। फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स के प्रचलित समान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

tax free order mp

आदेश के बाद भी विजय नगर के एसआर सिनेमा में दर्शकों से पहले दिन टैक्स धड़ल्ले से वसूला जाता रहा। सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के पीछे फिल्म में समाज उपयोगी गुणों का हवाला दिया है। वीडियो संदेश के जरिए सीएम शिवराज ने भी इस फिल्म की तारीफ की है।

film

धर्मांतरण जैसे समाज विरोधी मुद्दे पर बनी यह फिल्म कई तरह के संदेश भी दे रही हैं। एमपी में फिल्म को टैक्स फ्री करते हुए सीएम शिवराज ने कहा है कि प्रदेश में पहले ही हमने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है। हर समाज को जागरूक करने वाली इस फिल्म को सबको देखना चाहिए। अभिभावकों से लेकर बच्चों के देखने लायक है। ताकि वास्तविक हालातों से समाज वाकिफ हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+