The Kerala Story देखने पहुंची भीड़ में चले लात-घूंसे, जबलपुर का समदड़िया मॉल थियेटर बन गया अखाड़ा
एमपी के जबलपुर समदड़िया मॉल थियेटर में 'द केरल स्टोरी' मूवी देखने पहुंचे युवक की जमकर धुनाई हुई। एक संस्था द्वारा फिल्म दिखाने का कार्यक्रम रखा गया था। तभी मल्टीप्लेक्स अखाड़ा बन गया।

The Kerala Story: एमपी के जबलपुर में 'The Kerala Story' देखने पहुंचे एक संस्था के लोगों में विवाद हो गया। थियेटर में मूवी चल रही थी और हॉल के बाहर एक युवक पर लात-घूंसे। मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं सकी, लेकिन आरोप थियेटर के कर्मचारियों पर भी लग रहे है।
बताया गया कि स्टेडियम किंग्स परिवार की ओर लगभग 1200 सदस्यों को 'द केरल स्टोरी' फिल्म दिखाने का प्लान बनाया गया था। एक ग्रुप जब समदड़िया मॉल के मल्टीप्लेक्स में पहुंचा, तो एक युवक का विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट की नौबत बन गई।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 20-22 साल उम्र के एक युवक को कुछ लोग बेरहमी से मारते नजर आ रहे है। वीडियो में पिस्ता कलर की शर्ट पहना व्यक्ति मारपीट करने के बाद भागता नजर आया।
आरोप है कि थियेटर में दर्शकों के बैठने की सीमित क्षमता है, लेकिन देखने वालों की भीड़ ज्यादा पहुंच गई। इसी दौरान हॉल में मनपसंद सीट पर बैठने को लेकर कहा-सुनी हुई। मारपीट की घटना का शिकार युवक पहले तो फिल्म दिखाने लाए लोगों से भिड़ा, फिर कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।

थियेटर के एक कर्मचारी पर भी मारपीट का आरोप लग रहा है। बाद में घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों की अभी पहचान नहीं सकी है।
इधर मॉल प्रबंधन के प्रदीप चौकसे से जब घटना के बारे जानकारी चाही गई, तो उनका कहना है था थोड़े वक्त के लिए विवाद हुआ था। घटना को अंजाम देने वाले युवक कौन थे और थियेटर कर्मचारी की भी मारपीट में शामिल थे? इस सिलसिले में चौकसे ने जांच की बात कही है। वीडियो देखने के बाद यदि कोई कर्मचारी दोषी होगा तो उसके खिलाफ नियम मुताबिक कार्रवाई की।












Click it and Unblock the Notifications