BJP की बदौलत देश देखेगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, जबलपुर के पनागर में बोले केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

BJP News: भाजपा के दिग्गज और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा है कि चुनाव तो हर पांच साल में होते हैं , लेकिन भाजपा अगले 25 साल के रोडमैप पर काम कर रही है। भाजपा केवल विकास के मॉडल पर काम नहीं कर रही है,बल्कि हम विकास के साथ विरासत के संरक्षण को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

आपका वोट महत्वपूर्ण है और भाजपा और कमल का निशान सर्वोत्तम है। भाजपा ने समाज को जागृत करने का अहम कार्य किया है ताकि हम देख सकें कि कौन क्या कर रहा है और कैसे कर रहा है। पटेल पनागर विधानसभा के ग्राम डूंडी में भाजपा प्रत्याशी सुशील इंदू तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सोच और विचार के आधार पर चुनाव मैदान में है।

thanks-to-bjp-india-wil-see-life-and-dignity-of-ram-lalla

इतिहास से सीखना होगा
पटैल ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें पिछड़े होने का विचार त्यागना होगा। पटेल ने याद दिलाया कि वीरांगना रानी अवंति बाई, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मी बाई ने मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ जिस ढंग से युद्ध किया है, क्या हम ये मान सकते हैं कि मातृशक्ति कमजोर है। नारी शक्ति की चेतना ने भारत को नए शिखरों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई पिछड़ी जाति नहीं है, जिसने कभी न कभी इस देश पर शासन न किया हो, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गयीं और हम पिछड़े होने के कलंक से ग्रस्त हो गये। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के रहते हुये हमें अब कमजोर होने की मानसिकता को त्यागना होगा।

अगली पीढ़ी की फिक्र कीजिए
उन्होंने कहा कि हमने जो इतिहास पढ़ा है, वो राममंदिर के टूटने का है, लेकिन अब हमारी अगली पीढ़ी मंदिर निर्माण का इतिहास पढ़ेगी। असल में, हमारी फिक्र अब यही होनी चाहिए कि अगली पीढ़ी हमसे ज्यादा अच्छा जीवन व्यतीत करे। उसे विकास भी मिले और विरासत भी उसके दिलो दिमाग रहे। ये स्थिति प्राप्त करने के लिए हमें नि:संदेह भाजपा को वोट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा 370 समाप्त कर वास्तविक रूप में भारत को अखंडता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त राम और हनुमान का नाम लेने को ढोंग करने वाले कांग्रेसी शायद ये भूल गये कि उनकी पार्टी ने एक समय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि राम और रामसेतु काल्पनिक हैं। देश का सौभाग्य है कि जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और केन्द्र सरकार ने हलफनामे बदल दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद भी राममंदिर का निर्माण सहज नहीं था परंतु देश में नरेंद्र मोदी की सरकार थी तो ये दुर्लभ सपना पूर्ण हो सका। उन्होंने कहा कि इस बार हमें तीन दीवाली मनानी हैं। पहली 12 नवम्बर को, जो हम हर साल मनाते हैं। दूसरी, 3 दिसंबर को, जब जनता के आशीर्वाद से मप्र में भाजपा पांचवी बार सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ेगी और तीसरी महादीवाली मनाई जाएगी 22 जनवरी को, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अयोध्या में निर्मित भव्य-दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+