Jabalpur News: लाल कपड़े पहने ढोंगी साधू का आतंक, जबलपुर में पानी पीने के बहाने डकार जाता है रत्नजड़ित अंगूठी
आस्था और साधना के नाम पर साधू का वेश धारण कर पब्लिक को चूना लगाने वालों की भरमार है। मप्र के जबलपुर में भी लाल कपड़े पहना ऐसा ही ढोंगी दुकानदारों को बेवकूफ बनाकर नकदी से लेकर रत्नजड़ित सोने की अंगूठियां लेकर फुर्र हो जाता है। उसके आतंक का शिकार एक सराफा व्यवसायी भी हुआ। उसका कहना है कि पानी पीने के बहाने दुकान में उसकी रत्न जड़ित सोने की करीब एक लाख रुपए की अंगूठी उतरवाई। उसने सम्मोहित विद्या का इस्तेमाल भी किया और नीलम जड़ित अंगूठी को डकारकर चंपत हो गया।

वायरल वीडियो में साधू का सामने आया असली चेहरा
सिर पर अंगोछा, लाल वेश धारणकर ऊपर से सफ़ेद कपड़ा डाला तस्वीर में नजर आ रहा यह वह ढोंगी है, जिसका मप्र के जबलपुर में आतंक है। सोशल मीडिया पर इसके CCTV फुटेज वायरल हो रहे है। खासकर ज्वेलर्स संचालक परेशान है और उनकी दुकान में या आसपास भटकने वाले साधुओं पर नजर रखने दुकानदारों को अलग से कर्मचारी तक रखना पड़ रहा है। ऐसे साधुओं का शिकार हो रहे दुकानदारों की माने तो सम्मोहित विद्या के सामने ख़ुफ़िया कैमरे भी काम नहीं आ रहे।
Recommended Video

ज्वेलर्स शॉप संचालक को ऐसे किया सम्मोहित
शहर के आधारताल इलाके में भल्ला ज्वेलर्स संचालक राजीव भल्ला को इसी साधू ने अपना निशाना बनाया। राजीव के मुताबिक दुकान की शटर खोलने के पहले यह साधू आ धमका। चाय पीने की डिमांड रखी, तो राजीव बोला कि पैसे ले लो, पी लेना चाय। लेकिन साधू ने पैसे लेने से इंकार कर दिया और पीछे के दरवाजे से दुकान में आकर पानी पिलाने की बात कही। थोड़ी देर में उसने दुकान के चारों तरफ नजर घुमाई फिर डिजाइन देखने के बहाने राजीव के हाथ से रत्न जड़ित सोने की अंगूठी उतरवा ली।

जैसे ही अंगूठी डकारी, दुकानदार हो गया बेहोश
दरअसल साधू की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर दुकानदार को लगा कि साधू सोने की अंगूठी खरीदने वाला है। पानी पीने के बहाने दुकान में घुसा साधू देखते ही देखते नीलम जड़ित राजीव की सोने की अंगूठी डकार गया। दुकान का शटर बंद था, जैसे ही उसने अंगूठी निगली फिर राजीव को होश नहीं रहा। उसका कहना है कि ढोंगी ने बहुत प्रभावी सम्मोहित विद्या का इस्तेमाल किया है। वह ऐसे लोगों को कभी भी दुकान में भटकने नहीं देता, लेकिन उस दिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि वह ढोंगी के झांसे में आ गया।

कॉस्मेटिक शॉप संचालक के 15 हजार लेकर फुर्र
भल्ला ज्वेलर्स संचालक का कहना है कि घटना के बाद उसने अपने स्तर पर आरोपी साधू को ढूंढने का प्रयास किया। इस तरह का वेशधारण कर शहर में कई और साधू घूम रहे है। राजीव ने बताया कि उसके साथ हुई घटना के बाद यही साधू विजयनगर इलाके में भी पहुंचा, जहां उसने एक कॉस्मेटिक दुकान संचालक को अपना निशाना बनाया। इसी तरह धर्म की बाते करते हुए दुकानदार का पर्स निकलवाया और उसके 15 हजार रुपए लेकर फुर्र हो गया।

पुलिस भी सन्न कि साधुओं का ये कैसी सम्मोहन विद्या
ज्वेलर्स शॉप संचालक राजीव भल्ला की बातों पर पहले तो पुलिस भे भरोसा नहीं कर रही थी, बाद में जब विजयनगर क्षेत्र की घटना का भी पता चला तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस भी हैरान है कि शहर बदल-बदलकर सड़कों की ख़ाक छानने वाले साधू वेशधारी ऐसे लोगों के पास कौन सी शक्ति है? कैसी सम्मोहन विद्या कि कोई किसी को लूटकर आसानी से निकल जाए?

-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications