AC कार में ‘सांप की लग्जरी जर्नी’, क्या आप भी चलाते है कार, तो जरुर पढ़े ये खबर
जबलपुर, 28 अगस्त: रिमझिम बारिश होती रहे और कार से यदि आप कहीं जा रहे है, तो आपका सफ़र सुहाना हो ही जाता हैं। बारिश के मौसम कई बार आपको पता नहीं होता कि कार में आपके अलावा और कौन चल रहा है? आप भी हैरान रह जाएंगे यह सुनकर कि एमपी के मंडला से जबलपुर तक 100 किलोमीटर एक सांप ने भी लग्जरी यात्रा की। कार चालक को इस बात का पता अपनी मंजिल पहुंचने पर चला। कार की डिक्की खोली तो फुफकारते सांप को देख उसके होश उड़ गए।

जिंदगी एक सफ़र है सुहाना....फिर
कार से आउटिंग या लंबी यात्रा का अलग ही मजा होता है। यदि घर में कार है और बारिश के मौसम में खुद ड्राइव करके आप जा रहे है तो गायक किशोर कुमार का गाना- ‘जिन्दी एक सफ़र, है सुहाना..' याद ही जाता है। ऐसे ही सुहाने सफ़र पर एमपी के मंडला से प्रमोद सिंह निकले थे। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच वह पूरे सफ़र की हरी-वादियों का लुत्फ़ उठाते जबलपुर पहुंचे। जहां बड़े खुशमिजाज अंदाज में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की।
Recommended Video

जब पता चला कि कार में सांप भी कर रहा था लग्जरी जर्नी
मंडला से जबलपुर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। जबलपुर पहुंचने के बाद प्रमोद ने सोचा कि वह अपने कार के चकों की हवा चेक करा ले। हवा चेक कराते हुए उन्होंने डिक्की में रखी स्टेपनी की हवा भी चेक कराने का सोचा। जैसे डिक्की खोली तो उनके किए गए पूरे सुहाने सफ़र की हवा निकल गई। दरअसल डिक्की में स्टेपनी के बाजू में एक सांप बैठा था। जिसने जमकर फुफकार मारी तो प्रमोद और दुकानदार के होश उड़ गए। AC कार में प्रमोद के साथ सांप भी लग्जरी सफ़र करते हुए जबलपुर पहुंचा।

सांप को निकालने बुलाना पड़ा सर्प विशेषज्ञ
कार में सांप की खबर सुनकर वहां लोगों का हुजूम लग गया। फिर स्थानीय लोगों की मदद से एक सर्प विशेषज्ञ को फोन किया गया। मौके पर पहुंचे सांप पकड़ने वाले ने दस्ताने पहने फिर किसी तरह स्टेपनी में फंसे सांप को सुरक्षित निकाला। जब सांप को पकड़कर एकांत जंगल में छोड़ा, तब कही जाकर कार चालक की जान में जान आई। उसके बाद पूरी कार की और जांच कराई गई कि कहीं और सांप तो नहीं छुपें।

जलभराव वाली जगह में कार खड़ा करना खतरनाक
सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव वाली जगह में वाहनों को खड़ा करना खतरनाक होता। सांप या जहरीले जीव-जंतु बारिश के मौसम में अपने बिल से निकलकर विचरण करते रहते है। जिसकी वजह से कई बार इनका इंसानी इलाकों में प्रवेश हो जाता है और ये अपना सुरक्षित ठिकाना ढूंढ लेते है। विशेष तौर पर कार की डिक्की या बोनट में एसी फैन की खुली जगह से सांप के अंदर घुसने की संभावना ज्यादा रहती है।

कार में सांप होने पर सबसे पहले ये करें
यदि आपके पास भी कार है और उसमें कहीं से सांप आ जाए, तो आप उस जगह से दूर जाए। आप किसी भी तरह से सांप को मारकर भगाने की कोशिश न करें। बेहतर होगा कि किसी सर्प विशेषज्ञ को सूचना दे। उसकी मदद से सांप को पकड़ा जाए, फिर जंगली इलाके में सुरक्षित ढंग से उसे छोड़ दिया जाए। इसके अलावा कभी भी कार खोलते ही एक दम नहीं बैठना चाहिए। आगे और पीछे की सीट को चेक कर ले कि कहीं सांप जैसा कोई जीव जंतु तो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications