सुरक्षा गार्ड पति ने मामूली बात पर पत्नी को मार दी गोली, चौंक गया पूरा मोहल्ला
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मामूली बात हत्या कर दी। शनिवार सुबह वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी सुरक्षा गार्ड पति फरार है। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले के पाटन के गांव झामर में शनिवार सुबह जानकी बाई का उसके पति रोहड़ी प्रसाद से झगड़ा हो रहा था। दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी पर गोली चला दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे टीआई शिवराज सिंह ने बताया कि वारदात स्थल से हत्या में काम ली गई बंदूक बरामद की गई। आरोपी पति फिलहाल पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में विभिन्न टीमों को रवाना किया गया है। पुलिस की शुरुआत में जानकी की हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच आपसी कलह सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications