Jabalpur News: मैरिज सेरेमनी में मचा बमचख, जबलपुर में दूल्हा बनने से पहले शख्स की धुनाई, पीटते हुए ले गए थाने
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक समाज के विवाह सम्मलेन में झूठ बोलकर एक शख्स विधवा महिला से शादी करने जा रहा था। लोगों को जब सच्चाई का पता लगा, उसकी जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Ruckus in marriage ceremony: कई बार चाहते चिकल्लस बन जाती हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन में भी ऐसा ही हुआ। शादी योग्य वर वधु के लिए सजे पंडाल में नए जोड़ों की शादी के अलावा विधवा महिलाओं के विवाह के भी प्रस्ताव शामिल थे। इसी दौरान एक शख्स खुद को अविवाहित बताते हुए एक विधवा महिला का दूल्हा बनने राजी हो गया। लेकिन हकीकत में वह तलाकशुदा था। यह सुनकर महिला और उसके रिश्तेदारों का माथा ठनक गया। फिर क्या था, बारात के रूप में सभी उसको पीटते हुए थाने ले गए। जहां वह पुलिस का मेहमान हैं।

जबलपुर में स्वर्णकार समाज के आयोजन में यह मामला सामने आया। सम्मलेन जब शुरू हुआ तो कई परिवार राजी-ख़ुशी से विवाह योग्य अपने वर-वधु का चयन कर रहे थे। मंडप भी सजे थे। एक ही स्थान पर बिना किसी परेशानी विवाह का उचित इंतजाम था। लेकिन कुछ समय बाद यहां बवाल मच गया। लॉर्डगंज थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला ने बताया कि दमोह का रहने वाला सत्यम सोनी को भी इस विवाह सम्मलेन की खबर पता चली थी। वह सारे काम छोड़कर पहली फुर्सत में यहां पहुंचा। एक विधवा महिला के विवाह का भी प्रस्ताव था, जिसे देख-सुनकर वह उससे शादी करने राजी हो गया।

महिला के घर वाले भी खुश हो गए कि उनकी लड़की का फिर से घर बस जाएगा। सत्यम भी गदगद हो गया, कि वह दूल्हा बनने जा रहा है। लेकिन तभी उसको जानने वाले कुछ लोग सामने आ गए। उन्होंने समाज के भरे सम्मलेन में पहले तो सत्यम को बेनकाब किया। फिर उसकी सच्चाई बताई। सत्यम तलाकशुदा निकला। उसकी एक बेटी भी है। झूठ बोलकर वह शादी करना चाह रहा था। जैसे ही उसकी पोल खुली तो महिला के रिश्तेदार उस पर टूट पड़े। पीटते हुए बारात की शक्ल में उसे थाने ले गए और पुलिस के हवाले किया। पुलिस का कहना है कि सत्यम के खिलाफ केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications