Republic Day 2023: जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह ने किया ध्वजारोहण, बोले- MP बनेगा नंबर वन

MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्धशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है।

jabalpur

Republic Day 2023 CM Shivraj Singh:देश भर में 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार जबलपुर में ध्वजारोहण किया। गैरिसन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए सीएम शिवराज ने सभी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नव भारत का निर्माण हो रहा है। विकास के पथ पर मध्य प्रदेश भी है और विकसित राज्यों की श्रेणी में यह नंबर एक बनेगा।

Recommended Video

    Republic Day 2023: जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह ने किया ध्वजारोहण, बोले- MP बनेगा नंबर वन
    jabalpur

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन और जन-कल्याण के कई अभियान चलाये हैं। हमारा प्रदेश आत्म-निर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण जन-भागीदारी से ही होगा। नागरिकों को शासकीय सेवाएं और लाभ सरलता, सुगमता और समय-सीमा में मिलें, इसके लिए सुशासन को निरंतर प्रभावी बनाया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक इसका विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएम बोले कि गणतंत्र दिवस, संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर सहित, संविधान सभा के सदस्यों के योगदान और संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करने का दिन है। सबके साथ सबके विश्वास और सबके प्रयास से से ही हम सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आज एक समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण हो रहा है। सीएम ने कहा कि हम संकल्प लें कि मध्यप्रदेश के समृद्धि व विकास के लिए, जनता के कल्याण के लिए अपनी सम्पूर्ण क्षमताओं को झोंककर काम करेंगे और अपने प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। सीएम शिवराज के कार्यक्रम के मद्देनजर जबलपुर में विशेष तैयारियां की गई थी। दिन भर कई कार्यक्रम है जिसमें वह शामिल होंगे। तहसील मुख्यालयों को सजाया संवारा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+