jabalpur News: जमीन देने के बदले रेलवे ने मांग लिए 636 करोड़, सौदेबाजी से जबलपुर नगर निगम सन्न

Railways demanded:एमपी के जबलपुर में नर्मदा पथ प्रोजेक्ट के जरुरी जमीन पर नई झंझट सामने आ गई हैं। पुरानी नैरोगेज गेज वाली लाइन की रेलवे की जमीन के लिए नगर निगम को 636 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। दरअसल जमीन का मालिकाना हक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के हवाले है। नगर निगम ने जमीन के बदले जमीन की सौदेबाजी का प्रस्ताव दिया, लेकिन रेलवे ने उसे ठुकरा दिया। मेयर ने इस सिलसिले में सीएम से बात करने की बात कही है।
जबलपुर में 2017 में नैरोगेज की जगह ब्रॉडगेज बनने से रेलवे की जमीन खाली हो गई थी। इसी भूमि से नर्मदा पथ बनाने का प्लान है नर्मदा पथ बनाने की योजना है। नैरोगेज का ट्रैक बंद होने के बाद रिक्त हुई 68 एकड़ भूमि पर नगर निगम नर्मदा पथ बनाना चाहता है। कॉर्पोरेशन ने वैकल्पिक मार्ग बनाने के मकसद से नैरोगेज की जमीन रेलवे से मांगी, लेकिन रेलवे जमीन के बदले जमीन लेने तैयार नहीं। नगर निगम के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए 636 करोड़ की डिमांड रुपए की डिमांड कर दी।
इतनी बड़ी राशि की डिमांड सुनकर नगर निगम के भी होश उड़ गए है। भले ही राशि की डिमांड किश्तों में है लेकिन निगम प्रशासन के खजाने में इतनी रकम नहीं कि वह उसका भुगतान कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications