WhatsApp में लगती थी बोली, होटल खुलते ही बेपर्दा हुआ ऐसगाह का अड्डा, 5 लड़कों के साथ 5 लड़कियां गिरफ्तार
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने यात्री निवास से 5 लड़के के साथ 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया जो आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है।
यात्री निवास होटल में देह व्यापार का धंधा चलाई जाने की पुलिस को लगातार इसकी जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस योजनाबद्ध तरीके से होटल में पहुंची और पांच लड़के और पांच लड़कियों को होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

पुलिस ने होटल के संचालक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। लड़कियां कहां की रहने वाली हैं, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
जिलेके विजय नगर थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के पास संचालित चौकसे यात्री निवास पर उस दौरान हड़कंप मच गया जब एक साथ कई पुलिस अधिकारी ने छापा मारा। पुलिस को देख होटल में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया है। इस दौरान चौकसे यात्री निवास में देह व्यापार संचालित कर रहे संचालक विजय चौकसे से पूछताछ कर सही जबाब न मिलने पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस ने जानकारी दी की मुखबिर से सूचना मिली कि चौकसे यात्री निवास में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। उनके निर्देश पर विजय नगर थाना पुलिस की एक टीम और गोहालपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अलग अलग कमरों 5 महिला और 5 पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications