Jabalpur News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का बम ले जाने की फिराक में था शख्स! गेट सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा, मचा हड़कंप
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में हड़कंप मचा देने वाला मामला सामने आया हैं। गनीमत रही कि गेट पर सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ गई। जिंदा बम के साथ एक व्यक्ति को दबोंचा गया है।
आयुध निर्माणी खमरिया के महाप्रबंधक एम एन हलदार ने भी इस घटना की पुष्टि की हैं। बताया गया कि जिस व्यक्ति को जिंदा बम के साथ गेट में पकड़ा गया, वह नौसेना के क्वालिटी कंट्रोल यूनिट से जुड़ा हैं। आरोपी की इस हरकत की पूरी जानकारी नौसेना को भी दी गई हैं।
इसका खुलासा फैक्ट्री के गेट नंबर दो में सुरक्षा कर्मियों की जांच पड़ताल के दौरान हुआ। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम सचिन कुमार है। जो संभवतया चार्जमैन है। मूलतया बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला हैं। उसकी यह करतूत पता लगते ही गेट डायरी भी बना ली गई। मामला गंभीर होने के कारण इस मामले में खुलकर फैक्ट्री प्रबंधन भी ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं।

शुक्रवार की दोपहर फैक्ट्री के गेट नंबर दो पर जैसे ही सचिन कुमार को पकड़ा गया, हड़कंप मच गया। शुरू में तो कई तरह के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी नौसेना से ही जुड़ा हैं। लेकिन उसे फैक्ट्री के बम का क्या काम? जिसे वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर बाहर ले जाने की फिराक में था?
सूत्र बताते है कि आरोपी के संबंध में नौसेना ने भी जांच शुरू कर दी। गहराई से पूछताछ की जा रही है। इधर फैक्ट्री प्रबंधन जांच पूरी होने तक ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं। आपको बता दें कि अंग्रेजों के जमाने की इस फैक्ट्री में सेना के इस्तेमाल वाले कई आयुध सामग्री का निर्माण होता हैं। बड़ी मात्रा में बम, गोला-बारूद जैसे आयुध हथियार नौ सेना को भी सप्लाई होते है। जानकार इस घटना राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर भी देख रहे हैं।कई सवालों के बीच यह भी चर्चा कि यदि बम बाहर पहुंच जाता तो कितना नुकसान होता?












Click it and Unblock the Notifications