Jabalpur रेल मंडल की 15 ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुसीबत, न्यू कटनी जंक्शन यार्ड का ये काम बना वजह
Jabalpur News: त्यौहार के मौसम में मध्य प्रदेश के जबलपुर रेल मंडल की लगभग 15 ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। गणेशोत्सव सिर पर है और इस स्थिति में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया। रेल प्रशासन ने इसके पीछे कटनी जंक्शन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य बड़ी वजह बताया हैं।
रद्द की गई ट्रेने सितंबर के साथ अक्टूबर में भी यात्रियों की परेशानी बढ़ाएंगी। बीते तीन माह से पश्चिम मध्य रेल जोन अंतर्गत कई रेल ट्रैक या यार्ड में सुधार कार्य के कारण ट्रेने रद्द हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन को इन कार्यों के चलते कोई वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए।

सिंगरौली और अम्बिकापुर इंटरसिटी भी रद्द
रेलवे ने जबलपुर से रवाना होने वाली सिंगरौली और अंबिकापुर इंटरसिटी को रद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर-जबलपुर 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक व गाड़ी संख्या 11 651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी 30 से 4 अक्टूबर तक व 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी 1 से 5 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्स्प्रेस 21 सितंबर से 6 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-निजामुददीन 1 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 22168 निजामुददीन-सिंगरौली 2 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 22165 भोपाल- सिंगरौली 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। पुरी-बलसाड़ और अमरकंटक एक्सप्रेस भी जबलपुर नहीं आएगी। इससे यात्री बेहद परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications