Vande Bharat Train में पैक्ड फ़ूड नहीं होगा सर्व, 6 महीने के लिए रेलवे ने इस वजह से जारी किया सर्कुलर
Vande Bharat Train: वन्दे भारत ट्रेन में सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए यह काम की खबर हैं। अगले 6 महीने रेल प्रशासन ने इस ट्रेन में पैक्ड फ़ूड सर्व करने की व्यवस्था पर रोक लगा दी हैं। मध्य प्रदेश में जबलपुर से भोपाल और इंदौर वन्दे भारत ट्रेन में भी सर्विंग बंद रहेगी। रेलवे ने इस सिलसिले में एक सर्कुलर भी जारी कर दिया हैं।
रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि अगले 6 महीनों के लिए वंदे भारत ट्रेन में पैकेज्ड फूड सर्व नहीं किया जाएगा। रेलवे ने ये फैसला हेल्थ हाइजीन और कंज्यूमर रिस्पॉन्स के बाद लिया है। इस सुविधा को एयरलाइंस की तर्ज पर ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है।
रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों के सुझाव और शिकायतों के आधार पर ये कदम उठाया गया है। रेलवे ने अपने सर्कुलर में बताया कि ऐसा देखा गया है कि बेकरी प्रोडक्ट, वेफर्स, कन्फेक्शनरी आइटम, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों की बिक्री पर पैसेंजर्स की काफी शिकायतें बढ़ रही हैं। रेलवे के मुताबिक ट्रेन के अंदर फेरीवालों के आने की वजह से होने वाली समस्या, रस्ते में खाद्य पदार्थों का ज्यादा भंडारण और दरवाजों का बार-बार खुलने से यात्रियों को असुविधा होती है।

इन बातों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि वंदे भारत ट्रेनों में 6 महीने के लिए पायलट आधार पर पेड वस्तुओं की बिक्री की अनुमति बंद कर दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को यह भी निर्देश दिया है कि वह राउंड ट्रिप के लिए रेल नीर बोतलबंद पानी की दोहरी आपूर्ति का स्टॉक न किया जाए। इससे ज्यादा जगह लगती है।
बोतलों को अब एक ही यात्रा के लिए स्टॉक किया जाएगा और फिर से भरा जाएगा। पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे के मुताबिक अब खानपान सेवाओं के संबंध में पैसेंजर्स को प्री बुकिंग करनी होगी। वंदे भारत में ट्रैवल के 24 से 48 घंटे पहले पैसेंजर्स को पुन: पुष्टि के लिए एसएमएस भी भेजा जाएगा। जो लोग प्रीपेड भोजन का विकल्प नहीं चुनते हैं, उनसे ट्रेन में ऑर्डर करने और भोजन उपलब्ध होने पर 50 रुपए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। ये एसएमएस पैसेंजर्स को भोजन और परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा के बारे में भी सूचित करेगा।












Click it and Unblock the Notifications