Jabalpur News: नहीं हुई क्रॉस वोटिंग, BJP ने कब्जाई नगर निगम स्पीकर की कुर्सी, हार गए अयोध्या

जबलपुर, 10 अगस्त: क्रॉस वोटिंग के डर से नजर बंद जबलपुर के बीजेपी पार्षद नगर निगम स्पीकर के इलेक्शन में पहुंचे। 44 पार्षदों के साथ बहुमत रखने वाली बीजेपी ने रिंकू बिज, तो 26 पार्षदों की कांग्रेस ने अयोध्या तिवारी का स्पीकर के लिए नाम फाइनल किया था। इस नगर निगम के इतिहास में पहला मौका रहा जब अध्यक्ष चुनाव के पहले किसी दल को क्रॉस वोटिंग का डर सताया हो। हालांकि भयभीत बीजेपी के पक्ष में ही नतीजे आए और रिंकू बिज अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

करीब 36 घंटे चला बाड़ाबंदी का ड्रामा !

करीब 36 घंटे चला बाड़ाबंदी का ड्रामा !

मध्यप्रदेश के सबसे पहले नगर निगम जबलपुर में निगम अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जमकर घमासान मचा। नगर निगम में कांग्रेस का महापौर होने के कारण बीजेपी के लिए अध्यक्ष की कुर्सी प्रतिष्ठा का प्रश्न थी। पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के बाबजूद बीजेपी क्रॉस वोटिंग के डर से कांप रही थी। इसी वजह से पार्टी के 44 पार्षदों को शपथ लेते ही बसों से एक होटल में रवाना कर दिया गया। 36 घंटे से ज्यादा सभी को नजर बंद रखा गया। फिर निर्वाचन के वक्त बस में भरकर नगर निगम लाया गया।

आखिर बीजेपी के ही हाथ लगी स्पीकर की कुर्सी

आखिर बीजेपी के ही हाथ लगी स्पीकर की कुर्सी

इस बार नगर निगम में 44 पार्षद बीजेपी के है गया। कुल 79 वार्ड वाले नगर निगम में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी बहुमत में है। निगम सदन के स्पीकर के चुनाव में यही बहुमत काम आया और पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार रिंकू बिज विजयी हुए। रिंकू लगातार दूसरी बार पार्षद चुनाव जीतकर यहां पहुंचे है। पिछले कार्यकाल में वह उपसभापति भी रहे। उनके अलावा कई और दावेदार थे लेकिन आखिरी मौके पर प्रदेश संगठन ने रिंकू को ही उम्मीदवार फाइनल किया। रिंकू के पक्ष में कुल 44 मत पड़े।

कांग्रेस से अयोघ्या रहे मैदान में

कांग्रेस से अयोघ्या रहे मैदान में

कांग्रेस ने पार्षद अयोध्या तिवारी 'बंटी' को नगर निगम स्पीकर का उम्मीदवार बनाया था। लेकिन निगम हाउस में पार्टी के पार्षदों की संख्या का आंकड़ा बहुमत से कोसो दूर रहा। महापौर समेत अपने 26 पार्षदों के अलावा अन्य 6 निर्दलीय पार्षदों का साथ रहा। AIMIM के पार्षद मौजूद नहीं रहे। जिससे अयोध्या के पक्ष में कुल 34 मत पड़े। इसके बाद भी वोटिंग में बहुमत का आंकड़ा छूने में 6 पार्षदों के मत की कमी रही। जिसकी वजह से नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया।

अध्यक्ष की कुर्सी मिलने से BJP गदगद

अध्यक्ष की कुर्सी मिलने से BJP गदगद

इस बार नगर निगम में महापौर की कुर्सी भले ही बीजेपी के हाथ से खिसक गई हो, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने से बीजेपी खुश है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता के जनादेश के हिसाब से शहर विकास की बागडोर कांग्रेस के कंधों पर है। सकारात्मक विकास के मुद्दों पर हमेशा साथ है, लेकिन पक्षपात और जनता से फरेब होता यदि कही नजर आएंगा तो बीजेपी विपक्ष के रूप में डटकर मुकाबला करेंगी।

रिंकू के अध्यक्ष बनते ही जश्न

रिंकू के अध्यक्ष बनते ही जश्न

बीजेपी से रिंकू बिज के अध्यक्ष बनते ही निगम परिसर ढोल नगाड़ों से गूंजने लगा। सांसद राकेश सिंह, पूर्व महापौर प्रभात साहू, बीजेपी नेता आशीष दुबे समेत अन्य लोगों ने रिंकू को फुल माला पहनकर बधाइयाँ दी। इसी के साथ बीजेपी पार्षदों की पिछले कई घंटो से चली आ रही बाड़ाबंदी भी खत्म हो गई।

ये भी पढ़े- VIDEO: दोनों हाथ जोड़ चोर ने पहले मां लक्ष्मी को किया प्रणाम, फिर दानपेटी उठाकर हो गया फुर्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+