MP समेत सभी 5 राज्यों में बिना चेहरे के लड़ेंगे चुनाव, जबलपुर में बोले मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल
Prahlad patel in Jabalpur: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की जारी हो रही सूची में लगातार बड़े उलटफेर हो रहे हैं। तीसरी सूची में केन्द्रीय मंत्रियों और कुछ सांसदों को विधानसभा इलेक्शन में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सीएम फेस की चर्चा सरगर्म हैं। कई अटकलें लगाईं जा रही हैं।
लेकिन नरसिंहपुर में अपने सगे भाई की जगह उम्मीदवार घोषित हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद जबलपुर पहुंचे प्रहलाद बोले कि सिर्फ एमपी ही नहीं बल्कि सभी पांच राज्यों में चुनाव लड़ने सीएम फेस जैसी कोई चीज नहीं। किसी चेहरे पर चुनाव नहीं होगा।

पार्टी विचारधारा और कार्यकर्ता के नाते जिस किसी को जो जिम्मेदारी मिलेगी, वह उसे ईमानदारी से निभाएगा। चेहरा सिर्फ एक ही है 'कमल और मोदी'। एमपी में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा भी किया। पटेल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें राज्य की राजनीति में चुनाव लड़ने का मौका दिया, इसके लिए वह आभारी हैं। इसके आलावा उन्होंने अपने भाई को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रहलाद पटेल कांग्रेस द्वारा की जरी टिप्पणी पर भी बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग ओछी मानसिकता प्रदर्शित कर रहे हैं। ऐसी असभ्य और अमर्यादित भाषा के संस्कार कांग्रेस नेताओं में कूट-कूटकर भरें हैं। आम जनता भी समझ रही हैं। जिसका जबाव चुनाव में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications