NIA की जबलपुर में बड़ी कार्रवाई! संदिग्ध आतंकियों के इनपुट पर रेड, कई हिरासत में, पूछताछ जारी
NIA's big action in Jabalpur Raid: भोपाल-छिंदवाड़ा से कुछ दिनों पहले पकड़े गए संदिग्ध 11 आतंकियों की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब NIA के टीम की जबलपुर में रेड होने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

NIA's big action in Jabalpur Raid: मध्य प्रदेश में आतंकी संगठन संगठन हिज्ब-उत- तहरीर HUT से जुड़े संदिग्ध 11 आतंकियों की गिरफ्तारी, फिर रिमांड पूरी होने के बाद अब जबलपुर में बड़ी कार्रवाई हुई हैं। ताबड़तोड़ अंदाज में भारी पुलिस बल के साथ मुस्लिम इलाकों में कई टीमों ने दबिश दी हैं।
Recommended Video
सूत्रों के मुताबिक कई गाड़ियों में भरकर जांच करने यहां पहुंचे सदस्य NIA के होना बताए रहे हैं। बताया जा रहा है कि कारवाई को अंजाम देने वाली NIA की टीम के सदस्य मास्क लगाकर गाड़ियों से उतरे और ओमती इलाके में दबिश दी।
इसके अलावा शहर के अन्य मुस्लिम क्षेत्र में भी कार्रवाई होने का दावा किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। एक अधिवक्ता ए उस्मानी के घर पर भी सर्चिंग की बात सामने आई है।
जबलपुर के कई मुस्लिम इलाके से कई सिमी आतंकी और उनसे जुड़े सदस्य पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा सिमी खजांची का कनेक्शन गोहलपुर इलाके में भी रहा। नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी की ताजा कार्रवाई का भोपाल-छिंदवाड़ा में पकड़े गए आतंकियों से कनेक्शन है या नहीं? आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है।

लेकिन सूत्र बता रहे है कि पिछले दिनों अरेस्ट संदिग्धों की रिमांड अवधि में जो इनपुट मिले, उसके बाद जबलपुर में बड़ा एक्शन हुआ है। जिन भी क्षेत्रों में यह कार्रवाई हो रही है, वहां बैरीकेडिंग की गई हैं। बाहरी किसी भी व्यक्ति उस मार्ग पर आने -जाने नहीं दिया जा रहा है।
इस कार्रवाई के दौरान कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से बदसलूकी भी हुई। बताया गया कि जिस क्षेत्र में रेड हुई, वहां इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया के पत्रकार पहुंचे थे। छापे वाली जगह से काफी दूर मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया। एक पत्रकार के साथ मारपीट की कोशिश भी की गई। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से भी इस कार्रवाई के सिलसिले में जब बात करने का प्रयास किया गया तो उनका कहना था कि यह सेंसटिव मामला है।












Click it and Unblock the Notifications