Jabalpur News: शो-रूम से चोरी हो गई नई नवेली 35 स्कूटर, पुलिस जांच में चौकीदार ही निकला चोर

एमपी के जबलपुर में स्कूटर बाइक शो रूम से गायब 35 स्कूटर का ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में कोई कल्पना नहीं कर सकता। शो रूम मालिक जिस चौकीदार को गोदाम से गाडियां लेने भेजता था, उसने कुछ ही महीनों में करीब 30 लाख रुपए के दुपहियां वाहन गायब कर दिए। आरोपी ने न सिर्फ गाड़ियां चुराई, बल्कि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को किश्तों में गाड़ी बेंच दी । पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद चोर चौकीदार और गाड़ियां खरीदने वाले करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर के रानीताल स्थित साईं मोटो कॉर्प लिमेटेड कंपनी में यह मामला सामने आया । कंपनी के मालिक स्वप्निल सिद्धा ने टीवीएस स्कूटर की एजेंसी है। उनका गोदाम अन्य दूसरी जगह है। पुलिस में उन्होंने शिकायत दी कि आवश्यकता पड़ने पर चौकीदार और एजेंसी के अन्य कर्मचारियों को वह गाड़ी लेने गोदाम भेजते थे। हाल ही के दिनों में जब उन्होंने स्टॉक का मिलान किया तो 35 गाड़ियां कम पाई गई । पुलिस में दर्ज शिकायत की जब जांच हुई तो पता चला कि एजेंसी में काम करने वाला चौकीदार पूरन लाल चढार ने कई हिस्सों में 35 गाड़ियां चुराई । गोदाम से शो रूम तक जिन रास्तों से गाड़ी पहुंचती थी । उन रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाले गए । जिसमें पूरन लाल चढार की शक्ल की तरह धुंधली तस्वीर नजर आई थी।
पुलिस ने मामले की जांच पूरी होने और दर्ज बयानों के आधार पर जब पूरन लाल को पकड़ा तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। लार्डगंज पुलिस के मुताबिक़ पूरन लाल चोरी की गाड़ियां अपने रिश्तेदार और परिचितों को बेंच देता था। इस तरह उसने लगभग 20 रिश्तेदारों को गाड़ियां बेंची। पुलिस ने उनको भी आरोपी बनाया और गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपियों से चोरी की गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पूरन के साथ वारदात में एजेंसी का कोई और कर्मचारी तो शामिल नहीं रहा।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications