MP Weather update: जबलपुर समेत पूरे महाकौशल में इंद्र देव मेहरबान, भारी बारिश का अलर्ट, मौसम में घुली ठंडक
MP Weather update: कुछ दिनों के ब्रेक के बाद मौसम ने फिर करवट ली और मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके को तर-बतर कर दिया हैं। दो-तीन दिन से कई क्षेत्रों बारिश की झड़ी लगी हुई हैं। जबलपुर में भी बारिश दौर थम गया था, लेकिन बीते तीन दिनों में बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी हैं।
मौसम विभाग ने पहले से देश के 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा हैं। नया सिस्टम जब एक्टिव हुआ तो उसका असर मध्य प्रदेश में भी है। खास तौर पर यहां के महाकौशल अंचल की बात की जाए तो रुक-रूककर तेज-माध्यम गति से बारिश का दौर जारी हैं।
जबलपुर में बीते एक दिन पहले शाम को तेज बारिश से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए थे। कुछ ऐसा ही हाल बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडोरी जिले में भी नजर आया। सिवनी जिले के एक इलाके में जल भराव की वजह से कई वाहन नाव की तरह बहते नजर आए।

जबलपुर में मौसम विभाग के संभागीय अधिकारी बीजू जॉन के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक प्रभावी चक्रवात है। अरब सागर और उससे लगे गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।
इस कारण मानसूनी बादल मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से को भी घेरे हुए हैं। इस सीजन में जबलपुर में अब तक 323.6 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी है। ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले जिले इस प्रकार हैं।
ऑरेंज अलर्ट- श्योपुर, कलां, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी, उमरिया, छिंदवाड़ा, पन्ना, कटनी, सिवनी, जबलपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर जिले शामिल हैं।
यलो अलर्ट- भोपाल, दतिया, धार, मुरैना, बैतूल, गुना, भिंड, राजगढ़, खंडवा, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर, झाबुआ, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच, सतना, अनूपपुर, रतलाम, शहडोल, मंडला, टीकमगढ़, शाजापुर, डिंडोरी, बालाघाट, देवास, छतरपुर, आगर और मंदसौर जिले शामिल हैं।
Download











Click it and Unblock the Notifications