MP Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस नेता अरुण यादव के बदले सुर, जबलपुर में बोले- 'कमलनाथ ही होंगे सीएम फेस'
चुनावी साल के कैलेण्डर के पन्ने बदलने के साथ नेताओं के सुर भी बदल रहे हैं। एमपी में कांग्रेस नेता और पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव अब कह रहे है कि चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। वही सीएम फेस होंगे।

MP Vidhansabha Chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दंगल में कांग्रेस से सीएम फेस को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के अब सुर बदल गए है। कुछ महीने पहले यादव ने नाथ को सीएम फेस बताने से इंकार किया था। उनके सुर में अजय सिंह 'राहुल' का भी सुर मिला था।
लेकिन जबलपुर पहुंचे अरुण यादव अब अपने पुराने बयानों से पलटते हुए अलग ही राग अलापने लगे है। कांग्रेस से सीएम फेस कमलनाथ को ही बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश में पार्टी की कमान उन्ही के कंधो पर हैं।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के बयानों को कांग्रेस के अंदर खाने में जमकर खलखली मची रही। जब उन्होंने कहा था कि पार्टी के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद ही विधायक दल तय करेगा कि सीएम कौन होंगा?
यादव ने दबी जुबान से कमलनाथ का नेतृत्व स्वीकारने में असहमति जताई थी। उसके बाद पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल' का भी इसी तरह का बयान रहा। सियासी गलियारों में इन बयानों ने जब गुटबाजी का रूप लिया तो केन्द्रीय नेतृत्व को तक हस्तक्षेप करना पड़ा था।

प्रदेश में कांग्रेस के बड़े चेहरों में शामिल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी हाल ही में विदिशा में कमलनाथ के पक्ष में बयान दे चुके हैं। उन्होंने भी हरी झंडी दिखा दी कि पीसीसी चीफ नाथ के चेहरे पर ही पूरा चुनाव लड़ा जाएगा।
एमपी की राजनीति में यह कांग्रेस की गुटीय राजनीति किसी से छिपी नहीं है। अरुण यादव ने यह भी दावा किया कि पार्टी 2018 से बेहतर इतिहास 2023 के चुनाव नतीजों में सामने आएगा। आदिवासी वोटर्स कांग्रेस के साथ हैं। विंध्य-महाकौशल में बीजेपी को मुंह की खाना पड़ेगी। चुनाव साल में बदल रहे इन बयानों को मौके की नजाकत माना जाए या फिर दूसरी वजह, हाल फिलहाल पार्टी नेताओं में बिखराव नियंत्रित करने ऐसे बयान संजीवनी जरुर साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications