MP: उज्जैन में खुले-आम महिला IAS को धमकाने वाले भाजपा के पूर्व विधायक’का Video वायरल
उज्जैन जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जलप्लावन के हालात बन रहे है। बंगरेड गांव में जलभराव की कुछ ग्रामीणों ने SDM निधि सिंह से शिकायत की थी, जिसे मौके पर खुद पहुंचकर निधि सिंह जेसीबी की मदद से
उज्जैन, 13 जुलाई: मप्र में एक IAS महिला अफसर को भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा खुलेआम धमकाने का मामला सामना आया है। उज्जैन से दो बार भाजपा विधायक रह चुके शांतिलाल धबाई और महिला IAS निधि सिंह के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धबाई अधिकारी को बोलते हुए नजर आ रहे है कि "तुम कितने दिन नौकरी करोगी?" महिला अधिकारी एक जगह जलभराव की समस्या का निवारण करने पहुंची थी, तभी वहां बीजेपी नेता धबाई धमक पड़े।
Recommended Video

दरअसल उज्जैन जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जलप्लावन के हालात बन रहे है। बंगरेड गांव में जलभराव की कुछ ग्रामीणों ने SDM निधि सिंह से शिकायत की थी, जिसे मौके पर खुद पहुंचकर निधि सिंह जेसीबी की मदद से पानी निवासी की व्यवस्था करवा रही थी। तभी वहां पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई पहुँच गए और वहां जमा पानी निकाले जाने का विरोध करने लगे। महिला अधिकारी और पूर्व विधायक के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। महिला अधिकारी का कहना था कि धबाई अकारण उनके शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे । जबरदस्ती अभद्रता पर जब वह उतारू हो गए तो निधि सिंह को भी विरोध जताने मजबूर होना पड़ा। हालांकि पूर्व विधायक धबाई ने आरोपों को गलत बताया है । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपशब्दों का उपयोग नहीं किया गया है।

बढ़ती गई तू-तू मैं-मैं
बड़नगर तहसील के गांव में पानी निकासी को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें पूर्व विधायक धबाई खाई खोदे जाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। जब नेता ने आईएएस अफसर से कहा कि "तुम कितने दिन नौकरी करोगी" तो फिर आईएएस निधि सिंह ने पूर्व विधायक को फटकार लगाते हुए मौके से रवाना कर दिया। वे वीडियो में यह भी कहती हुई नजर आ रही है कि "आप बदतमीजी मत करिए, हम कितने दिन नौकरी करेंगे? यह सरकार तय करेगी, हमें सरकार ने नौकरी पर रखा है" इसके उन्होंने मौके से पूर्व विधायक को चलता कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी बीच बचाव करते हुए पूर्व विधायक को किनारे कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications