MP election 2023: जबलपुर की 8 सीटों में बरगी विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग, सबसे कम केंट में

Jabalpur news: जबलपुर में 8 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद भी हो गया है। अब इंतजार है तो 3 दिसम्बर का जब मतगणना होगी, और परिणाम सामने आएंगे। जबलपुर मे कुल 74.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा बरगी विधानसभा सीट पर 80.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, सबसे कम मतदान जबलपुर पूर्व विधानसभा मे 66.73 प्रतिशत हुआ है। जबलपुर की पाटन विधानसभा में 78.35 प्रतिशत, सिहोरा में 78.64 प्रतिशत,उत्तर में 72.12 प्रतिशत, कैंट में 68.19 प्रतिशत,पश्चिम में 71.66 प्रतिशत, पनागर में 76.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

पोलिंग के बीच हिंसा भी हुई। शाम करीब 5:30 बजे पूर्व विधानसभा सीट पर शीतला माई चौक के पास शाम को कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पथराव में एएसआई गोपाल सिंह घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल मे इलाज जारी है।

 mp-election-2023-highest-voting-in-bargi-jabalpur

शाम को पश्चिम विधानसभा स्थित गुरुद्वारा के पास कांग्रेस के पूर्व पार्षद नरेंद्र पांधे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्ष गढ़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जिले में 2130 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें 504 संवेदनशील व 50 आदर्श मतदान केंद्र थे। 22 ग्रीन बूथ और 7 दिव्यांग केंद्र बनाए गए। इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां पर पूर्व विधानसभा से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी दम दिखा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+