MP Election 2023: जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, तो बरगी से प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज पर बीजेपी का दांव

Jabalpur News: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जबलपुर शहर और ग्रामीण की एक-एक सीट पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। गुरूवार को पार्टी की ओर से जारी गई लिस्ट में पूर्व और बरगी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर बीजेपी को पिछली बार हार का मुंह देखना पड़ा था।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने पुराने चहरे के रूप में अंचल सोनकर पर ही दांव आजमाया हैं। सोनकर के लिए यह नौवां चुनाव होगा। पूर्व क्षेत्र से वह पांचवी बार इलेक्शन लड़ रहे हैं। 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया से हार गए थे।

बरगी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर चेहरा तो बदला लेकिन वास्ता पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह से ही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की इस विधानसभा सीट से बीजेपी ने नीरज ठाकुर को टिकट दिया हैं। नीरज, प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

 BJPs bet on Pratibha Singhs son Neeraj

पिछली बार जबलपुर जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों में बीजेपी सिर्फ चार सीट ही जीत पाई थी। शहर की चार में से तीन सीट पर कांग्रेस ने कब्ज़ा जमाया था, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य चार सीटों में से तीन सीट पर बीजेपी और एक सीट कांग्रेस ने जीती थी। इस बार के चुनाव कई चुनौतियों से भरे हैं। पार्टी ने भले ही पुराने चहरों पर भरोसा जताया, लेकिन मुकाबला कांटे का ही होगा। यही वजह से हर हाल में इन दोनों सीटों पर कब्ज़ा जमाने पार्टी ने अभी से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। ताकि प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में अभी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+