MP Chunav 2023: 'हिम्मत है तो छिंदवाड़ा छोड़ दूसरी जगह से चुनाव लड़कर दिखाएँ', कमलनाथ को प्रहलाद पटेल की चुनौती
MP Chunav 2023: एमपी विधानसभा चुनाव में अब सियासी पारा बढ़ता जा रहा हैं। जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में बयान दिया।
प्रहलाद पटेल बोले कि 'कमलनाथ में यदि हिम्मत है तो छिंदवाड़ा छोड़ किसी दूसरी जगह से चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाए। उन्होंने अपना उदहारण भी दिया और कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने अलग-अलग जगहों से चुनाव लड़े हैं। जीत भी दर्ज की हैं।
कमलनाथ कभी घर से ही बाहर नहीं निकले। लिहाजा वो किसी दूसरी जगह से चुनाव लड़ने का परिणाम बेहतर ढंग से जानते हैं। प्रहलाद ने नरसिंहपुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जन्मस्थली हैं। राजनीति भी वही से शुरू की। इसके अलावा अन्य जगहों से भी चुनाव लड़ने का भरपूर अनुभव हैं। इसलिए नरसिंहपुर से चुनाव लड़ना कोई अचरज की बात नहीं।

अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होने का दावा कर रहे प्रहलाद का कहना है कि उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। वहां के मतदाताओं पर उनका विश्वास आज से नहीं बल्कि शुरू से रहा है, अभी जब वे जनता के बीच में गए तो उन्हें खुशी हुई कि उनके भाई को वहां की जनता पसंद करती है। उन्होंने साफ किया है कि चुनाव में उन्हें जालम सिंह की तस्वीर साथ लेकर चलना पड़ेगा कि मैं उनका भाई हूं, लेकिन मतदाताओं के बीच पहुंचने के बाद अब उन्हें इस बात को लेकर तसल्ली है कि विधायक रहते हुए उनके भाई ने काम किया और उसी का प्रतिसाद उन्हें मतदाताओं से मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications