MP Board Exam 2023: नई गाइडलाइन के साथ होगी 10th 12th की परीक्षाएं, कॉपी में QR कोड के साथ OMR शीट रहेगी अटैच
मध्य प्रदेश में इस दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेंगी। नई गाइडलाइन के तहत उत्तरपुस्तिकाओं में पेज बढाए गए हैं। साथ ही QR कोड भी रहेगा।

MP Board Exam 2023 class 10th 12th: मध्य प्रदेश में दसवीं और बारहवीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कई बदलाव किए है। सबसे बड़ा बदलाव तो यह है कि परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। यानि प्रश्न-पत्र शुरू होने के वक्त जो कॉपी दी जाएगी, उसी में पर्चा के सभी सवालों के उत्तर लिखने होंगे। इसके लिए बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं में पेज की संख्या बढ़ा दी हैं। 8 प्रकार की कई कॉपियों में OMR शीट और QR कोड भी रहेगा।

MP में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी
मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के बोर्ड क्लास 10वीं-12वीं के फाइनल एग्जाम एक मार्च से शुरू हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड से संबद्ध हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा संबंधी कई नए दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। जिनका परीक्षा केन्द्रों में पालन अनिवार्य होगा। जिलावार बोर्ड की नई गाइडलाइन के बारे में भी एग्जाम कंट्रोलर को बारीक जानकारियां दे दी गई हैं। ताकि परीक्षा के वक्त स्टूडेंट्स को किसी तरह की अड़चन का सामना न करना पड़े।

सप्लीमेंट्री कॉपियों से मिलेंगी निजात
पिछले बार तक दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को जरुरत पड़ने पर सप्लीमेंट्री कॉपी दी जाती थी। यह उस स्थिति में होता था, जब प्रश्न-पत्र के साथ दी जाने मूल उत्तर पुस्तिका के सभी पेज भर जाते थे। कुछ विषय जिसमें प्रश्नों के उत्तर ज्यादा लिखना होता है, उसमें पेज कम पड़ जाते थे। लेकिन इस बार 20 पेज की मूल उत्तर पुस्तिका में 12 पेज और बढ़ा दिए गए हैं। प्रयोग के तौर पर कुछ विषयों के लिए 32 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। ताकि सप्लीमेंट्री कॉपी की आवश्यकता न पड़े।

4 सेट में आएंगे प्रश्न-पत्र
आंसर शीट में बदलाव के साथ प्रश्न पत्र के सेट भी बढ़ा दिए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए पहले तीन सेट में प्रश्न पत्र रहते थे। लेकिन इस बार परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को चार सेट में प्रश्न-पत्र वितरित होंगे। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था पहले की ही तरह की जाएगी। साथ ही पर्चे का वितरण भी रोल नंबर के हिसाब से होगा। पहले ‘ए' सेट फिर उसके पीछे बैठे परीक्षार्थियों को क्रमशः बी, सी और डी प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

कॉपियों में QR कोड और OMR शीट भी
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने इस बार एक और नई व्यवस्था की हैं। चुनिंदा विषयों के लिए ज्यादा पेज की उत्तर पुस्तिकाएं तो दी ही जाएंगी, साथ ही उन पर क्यू आर कोड भी लगा रहेगा। 32 पेज की उत्तर पुस्तिका में ओएमआर शीट भी अटैच रहेगी। जबलपुर के एमएलबी स्कूल के प्राचार्या प्रभा मिश्रा का कहना है कि पहले सप्लीमेंट्री कॉपी की वजह से कई बार कॉपियों की अदला-बदली हो जाती थी। उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान और परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऐसे कई प्रकरण सामने आ चुके हैं। इससे अब छुटकारा मिल जाएगा।

10वीं में इन विषयों की रहेगी 32 पेज की कॉपियां
- हिंदी - 32 पेज की कापी क्यू आर कोड लगेगा।
- उर्दू- 32 पेज की कापी क्यूआर कोड लगेगा।
- सामान्य विज्ञान- 32 पेज की कापी ओएमआर शीट के साथ क्यूआर कोड नहीं लगेगा।
- गणित - 32 पेज की कापी ओएमआर शीट के साथ क्यूआर कोड नहीं लगेगा।
- संस्कृत- 20 पेज की कापी क्यूआर कोड लगेगा।
- अंग्रेजी- 32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।
- विज्ञान- 32 पेज की कापी ओएमआर शीट के साथ क्यूआर कोड नहीं लगेगा।
- एनएसक्यूएफ,आईटी,बीडब्ल्यू- 20 पेज की कापी में क्यू आर कोड लगेगा।
Recommended Video


12वीं में इन विषयों की रहेगी 32 पेज की कॉपियां
- हिंदी- 32 पेज की कापी ओएमआर शीट के साथ क्यूआर कोड नहीं लगेगा।
- अंग्रेजी,फिजिक्स,अर्थशास्त्र- 32 पेज की कापी क्यूआर कोड लगेगा।
- बायोलाजी- 32 पेज की कापी के साथ क्यूआर कोड लगेगा।
- राजनीतिशास्त्र- 32 पेज की कापी के साथ क्यूआर कोड लगेगा।
- कैमेस्ट्री,इतिहास,व्यवसाय अध्ययन- 32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।
- मैथेमेटिक्स- 32 पेज की कापी ग्राफ के साथ क्यूआर कोड लगेगा।
- बुक कीपिंग,समाजशास्त्र- 32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।
- इनफोमेंटिक प्रेक्टिस-32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।
- भूगोल- 32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।
- उर्दू- 32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।
- एनएसएफक्यू,ब्यूटी वेलनेस,आईटी- 20 पेज की कापी क्यूआर कोड लगेगा।
- संस्कृत- 32 पेज की कापी में क्यूआर कोड लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications