Katni News: ‘नीति-नेता-नीयत विहीन गठबंधन..’, कटनी में बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा में बरसे कृष्णपाल-प्रभात झा

Katni News: मध्य प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम घोषणा के पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही हैं। यात्रा रथ में सवार होकर बीजेपी दिग्गज विपक्ष पर जमकर बरस रहे हैं। साथ ही जनता के बीच अपनी पार्टी की नीयत भी बताने की कोशिश कर रहे हैं। कटनी के विजयराघवगढ़ में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभात झा पहुंचे।

विधायक संजय पाठक के विधानसभा क्षेत्र में निकली आशीर्वाद यात्रा के दौरान मंत्री कृष्णपाल और प्रभात झा ने बीजेपी की उपलब्धियां गिनाई और पब्लिक से आगामी चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा व्यक्ति नहीं व्यक्ति की पहचान ही पार्टी है। यात्रा वाले मार्ग फूलों की बारिश से गुलजार रहे और जन सैलाब उमड़ा।

MP-BJP-jan-ashirwad-yatra-in-katni-leaders-Minister

यात्रा के दौरान दिग्गज नेताओं ने रथ सभा भी की। प्रभात झा ने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा इसलिए निकाल रही है क्योंकि मध्यप्रदेश में 2003 से सत्ता में कबिज सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर विकसित श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। हमारे प्रदेश में उमा जी से लेकर शिवराज सिंह चौहान तक मुख्यमंत्री ने जनता के सेवक की भूमिका निभाई क्योंकि हमारा उद्देश्य सत्ता के जरिये जन सेवा करना है वहीं कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में बता दिया कि वह सिर्फ सत्ता लोलुपता की खातिर सरकार में आई थी। जिसने सिर्फ झूठे वादे और दावे किए दूसरी तरफ प्रदेश की जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर जनता से एक तरह का बदला लिया।

झा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आत्मसम्मानी है पर अति महत्वाकांक्षी नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर जाने वालों के लिए जोरदार कटाक्ष करते कहा कि जिसकी किस्मत खराब है उसके लिए क्या किया जा सकता है। ऐसे लोगों को पार्टी बदलने पर भी कुछ मिलने वाला नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आज दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, यह देश वासियों के लिए गौरव का क्षण है दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन जिसकी न नीति है न ही नेता और न ही नियत। यह सब सिर्फ अपने क्षेत्रों में अपने परिवार को बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहे हैं।
संवाद सूत्र- सत्येन्द्र गौतम, कटनी मध्य प्रदेश


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+