Jabalpur News: गोलीकांड में घायल MBA गर्लफ्रेंड वेदिका की मौत, मल्टी ऑर्गन फेल्योर, बिल्डर प्रियांश पर केस
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में फिल्मी स्टाइल में MBA गर्लफ्रेंड वेदिका को लगी गोली नहीं निकाली जा सकी। डॉक्टर्स के मुताबिक दस दिनों में उसकी स्थिति ऐसी पहुंच ही नहीं, सकी कि सर्जरी कर गोली निकाली जा सकें। शरीर के अंदर कई ऑर्गन पर गोली ने अटैक किया। जिससे वह फेल हो गए हैं।
वेदिका वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। लगातार उसकी हालात और गंभीर होती गई। शरीर के अधिकांश अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। चिकित्सकों ने सोमवार की सुबह वेदिका को मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड के दस दिन तक वह जिंदगी की जंग लड़ती रही।
आपको बता दें कि 16 जून को दिन-दहाड़े बिल्डर प्रियांश विश्वकर्मा ने अपने ऑफिस में वेदिका को गोली मारी थी। वारदात को छिपाने के मकसद वह वेदिका को छोटे अस्पतालों में ले गया और कई घंटे घूमता रहा। शाम को उसने शहर के बड़े मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बाद में वह फरार हो गया था। पुलिस को भी आरोपी ने खूब छकाया। घटना स्थल के कई सबूत मिटा दिए।

Recommended Video
हालांकि दो दिन बाद उसने खुद पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया था, जिसे पुलिस ने भेड़ाघाट बायपास के नजदीक से गिरफ्तार होना बताया था। परिजन शुरू से आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते आए। वारदात की गंभीरता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं, कि प्रियांश ने वेदिका पर जब फायर किया तो गोली शरीर के काफी अंदर तक धंसी। इस हमले में शरीर के अंदर के कई ऑर्गन डैमेज हो गए।
वेदिका, प्रियांश को बीते दो साल से जानती थी। दोनों के बीच दोस्ती थी। घटना के वक्त ऑफिस में दोनों अकेले थे। पुलिस और तहसीलदार को वेदिका ने जो बयान दिए थे, उसके मुताबिक वह अपना मोबाइल बेचने के प्रियांश के पास पहुंची थी। बाद में प्रियांश ने जब उसे गोली मारी तो उसके दोनों मोबाइल लेकर भागने का भी प्रियांश पर आरोप हैं।












Click it and Unblock the Notifications