‘केले देख हाथी हुआ आगबबूला...’, सूंड में महावत को लपेटा और ले ली उसकी जान

सिवनी, 21 सितंबर: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक हाथी को अपने महावत पर इतना गुस्सा आया कि उसने उसकी जान ले ली। दरअसल एक व्यक्ति हाथी को केला खिलाना चाहता, लेकिन वह केला महावत ने ले लिया। थोड़ी ही देर बाद गुस्साएं हाथी ने महावत को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया। फिर उसे पैरों से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे हाथी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

इस वजह से आगबबूला हुआ हाथी

इस वजह से आगबबूला हुआ हाथी

सिवनी जिले के बंडोल क्षेत्र में दमोह का रहने वाला 56 वर्षीय भरत वासुदेव हाथी को लेकर घूम रहा था। तभी रास्ते से गुजर रहा डंपर चालक रुका और वह हाथी को केले खिलाने की कोशिश करने लगा, तो वह केले महावत भरत ने ले लिए। डंपर चालक यह सोचकर वहां से निकल गया कि हाथी को केले महावत खिला देगा। लेकिन थोड़ी ही देर बाद यह हाथी आग बबूला हो गया।

केले ना खिलाने की सजा ‘मौत’

केले ना खिलाने की सजा ‘मौत’

अचानक गुस्साएं हाथी ने चिंघाड़ना शुरू कर दिया। फिर महावत को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते हाथी ने भरत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने स्थनीय पुलिस को घटना की खबर की। किसी तरह हाथी के पास से जमीन पर पड़े भरत को उठाकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना देखने वालों के उड़ गए होश

घटना देखने वालों के उड़ गए होश

जिस किसी ने भी इस घटना को देखा, उसके होश उड़ गए। कोई इस बात कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि चंद केले एक इंसान की मौत की वजह बन जाएंगे। भरत वासुदेव को जब हाथी ने सूंड में लपेटा तो कई लोगों ने तो मौके से दौड़ तक लगा दी। उन्हें लगा कि कही ऐसा ना हो कि गुस्साया हाथी उन पर भी हमला कर दे?

करीब डेढ़ दशक से हाथी के साथ था महावत

करीब डेढ़ दशक से हाथी के साथ था महावत

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का जब पंचनामा बनाया तो उसकी शिनाख्त भरत वासुदेव के रूप में हुई। उसके थैले और सामान से मिले दस्तावेजों के आधार पर दमोह जिले में उसके परिवार के होने की जानकारी लगी। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि भरत पिछले डेढ़ दशक से इस हाथी की देखरेख कर रहा था। हाथी को जगह जगह घुमाकर दान दक्षिणा से परिवार का भरण-पोषण चलता था। परिजन भी इस घटना से हैरान है।

वन विभाग के सुपुर्द किया हाथी

वन विभाग के सुपुर्द किया हाथी

बंडोल थाना पुलिस ने हत्यारे हाथी को वन विभाग के सुपुर्द किया है। वन्य प्राणी विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद ली जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि अचानक यह हाथी जानलेवा क्यों साबित हुआ? मानसिक संतुलन ख़राब होने की भी आशंका है। वही विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार इस तरह के वन्य प्राणी तेज भूख की वजह से अपना संतुलन खो बैठते है। हो सकता है कि भूख की वजह से जिन केलों को वह खाना चाहता था, वह महावत ने रख लिए और फिर घटना हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+