Madhya pradesh assembly election 2023: एमपी में अपने दम पर AAP बनाएगी सरकार, बोले- संदीप पाठक

मध्य प्रदेश में ‘आप’ नया कमाल करने बेताब है। वो भी सिर्फ अपने दम पर। पार्टी के संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने ऐलान कर दिया है कि यहां ‘आप’ का किसी से गठबंधन नहीं होगा।

jabalpur

Madhya pradesh assembly election 2023: राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी 'आप' का अगला टार्गेट अब 'मिशन MP' है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी रणनीति तैयार कर चुकी हैं। चुनाव ऐलान से लगभग तीन महीने पहले टिकट डिक्लियर करने के अलावा अभी से जनता के बीच पहुंचेगी। जबलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बहाने पहुंचे संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने ऐलान का दिया है कि मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

aap

मध्य प्रदेश 'मिशन 2023' की तरफ आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ता जा रहा हैं। चुनाव मैदान में रहने वाले दलों की तैयारियों का शोर भी बढ़ रहा हैं। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा सूबे में इस बार आम आदमी पार्टी भी दखल है। गुजरात में पांच सीट और 40 लाख से ज्यादा वोट शेयर हासिल करने के साथ पार्टी उत्साह से लबरेज हैं। यहां की सियासी परिस्थितियों को भांपने संगठन मंत्री और राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक एमपी के दौरे पर हैं। रीवा के बाद वह जबलपुर पहुंचे और पार्टी के स्थानीय नेताओं की बैठक ली। इस दौरान एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी के इरादे स्पष्ट कर दिए। उन्होंने ऐलान किया कि गुजरात की ही तरह एमपी में भी आम आदमी पार्टी अपने दम पर ही चुनाव लड़ेंगी और बिना गठबंधन के सरकार बनाएगी।

aam admi party

पाठक बोले कि यहां का सत्तारूढ़ दल हो या विपक्ष, ये आपस में मिले हुए हैं। 'आप' का स्टेंडर्ड है और यहां की पावरफुल जनता चुनाव लड़ेगी और जिताएगी। पाठक ने अपने बयान के जरिए उन कयासों पर भी विराम लगा दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि जयस, भीम आर्मी, करणी सेना से गठबंधन होगा। पाठक का कहना है कि भाजपा हो या फिर कांग्रेस, उनकी पार्टी किसी को नुकसान पहुंचाने चुनाव नहीं लड़ेगी। हसरत सिर्फ 'आप' की सरकार बनाने की है। आम आदमी पार्टी किसी भी तरह से जोड़-तोड़ और कचरा राजनीति से वास्ता नहीं रखेगी।

mp election

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+