Jabalpur News: आलू बैगन टमाटर की जगह मिल रही थी शराब, जबलपुर में सब्जी की दुकान बनी लिकर शॉप

आम तौर पर सब्जी की दुकान में आपने कई तरह की सब्जियां बिकते ही देखा होगा, लेकिन यदि आप किसी दुकान में सब्जी खरीदने जाए और आलू, बैगन, टमाटर के बदले यदि देशी शराब की अद्दी, पौआ और खंबा मिलने लगे तो आप उस दुकान को क्या कहेंगे? एमपी के जबलपुर में सब्जी की दुकान की आड़ में अवैध शराब का ऐसा ही धंधा होते हुए पकड़ा गया है। मौके पर जब पुलिस पहुंची और छानबीन की तो शराब के इस ढंग से हो रहे अवैध कारोबार को देखकर वह भी सन्न रह गई।

सब्जी से ज्यादा अवैध शराब के लिए फेमस दुकान

सब्जी से ज्यादा अवैध शराब के लिए फेमस दुकान

दूर से सब्जी मंडी की दुकान को देखकर कौन सोचेगा कि यहां सब्जियों की जगह शराब मिलेगी। एमपी में जबलपुर के गुरंदी इलाके में यह दुकान जितना सब्जी बेचने के मामले में फेमस नहीं थी, उससे कहीं ज्यादा अवैध शराब मिलने के अड्डे के रूप में प्रसिद्द हो गई थी। दिनदहाड़े यहां गोरखधंधा चलता था और रात के वक्त भी जरुरत पड़ने पर शराबी दुकान में बने एक कमरे का का दरवाजा खटखटाकर अपनी जरुरत पूरी कर लेते थे।

Recommended Video

    Jabalpur News: आलू बैगन टमाटर की जगह मिल रही थी शराब, जबलपुर में सब्जी की दुकान बनी लिकर शॉप
    ऐसे हुआ इस धंधे का भंडाफोड़

    ऐसे हुआ इस धंधे का भंडाफोड़

    दरअसल लंबे वक्त से अजय सोनकर नाम के शख्स ने गुरंदी की सब्जी मंडी में दुकान ले रखी हैं। दिनदहाड़े अवैध शराब कारोबार की सुरक्षित जगह समझकर उसने सब्जी की दुकान खोल ली। यहां से शराब खरीदने वाले इसके कई लोग परमानेंट ग्राहक थे। किसी को असलियत पता न चले इसके लिए अजय ने सब्जियों के नाम से कई कोड वर्ड बना लिए थे। इसी दौरान जब एक शख्स आधा-आधा किलो आलू और टमाटर खरीदने पहुंचा, तो उसे दुकानदार ने अपना परमानेंट शराब खरीदने वाला ग्राहक समझा। सब्जियों की टोकरियों के बीच छिपाकर रखी शराब में से उसने दो अलग-अलग ब्रांड की अद्दी दे दी। जिसे देख ग्राहक के होश उड़ गए।

    ग्राहक ने पुलिस को दी सूचना

    ग्राहक ने पुलिस को दी सूचना

    सब्जी खरीदने पहुंचे ग्राहक को सब्जी की जगह जब शराब की बोतले मिली, तो अजय सोनकर के धंधे की जानकारी पुलिस को दी गई। बेलबाग टीआई प्रियंका केवट ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर जब छापा मारा तो बाहर सब्जियों की टोकरियों के नीचे और अंदर बने एक कमरे में छिपाकर रखी बड़ी मात्र में देशी शराब की बोतले मिली। इस छापे से पूरी सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया।

    मौके से हजारों रुपए की अवैध शराब जब्त

    मौके से हजारों रुपए की अवैध शराब जब्त

    पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से हजारों रुपए की अवैध देशी शराब बरामद की हैं। बताया गया कि आम लोगों और पुलिस की आँखों में धूलझोंककर इस कारोबार को करने वाला अजय सोनकर अवैध शराब के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है। हालाँकि उस वक्त वह दूसरे ठिकाने से यह धंधा कर रहा था। पुलिस ने घर पर भी दबिश दी लेकिन वहां से कुछ हाथ नहीं लगा। फिलहाल आरोपी से इस बारे में पता किया जा रहा है कि शराब की खेप वह कहां से लाता था।

    गली-गली में बिक रही शराब

    गली-गली में बिक रही शराब

    धड़ल्ले से इस इलाके में इसी तरह अवैध शराब कारोबार के और अड्डे फल-फूल रहे है। सामाजिक संगठनों के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में इसी तरह अन्य तरह की दुकानों की आड़ में कारोबार चल रहा है। जिनकी जांच जरुरी है। अन्य नशे से संबंधित मादक पदार्थ बेचने वालों का गिरोह भी सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार इस संबंध में कार्रवाई जारी है। मुखबिर तंत्र सक्रिय है और क्षेत्र में सक्रिय ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+