Jabalpur News: लाड़ली लक्ष्मी पथ बन गई अब कछपुरा लिंक रोड, वाटिका का भी हुआ लोकार्पण

मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना पार्ट टू ली शानदार लॉन्चिंग के साथ लाड़ली नाम से शहर के प्रमुख सड़क और क्षेत्र को नई पहचान मिल गई। मदनमहल से कछपुरा ब्रिज लिंक रोड अब लाड़ली लक्ष्मी पथ के नाम से पहचानी जाएगी। साथ ही दीनदयाल-दमोहनाका मार्ग पर लाड़ली लक्ष्मी वाटिका क्षेत्र की बेटियों का गौरव बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर दोनों ही सौगातों का सांसद राकेश सिंह लोकार्पण किया।

jabalpur

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सात दिवसीय आयोजन के दौरान दूसरे दिन सांसद राकेश सिंह ने जबलपुर में मदन महल रेल स्टेशन से कछपुरा लिंक रोड पर लाड़ली लक्ष्मी पथ का लोकार्पण किया। इसी के साथ दीनदयाल-दमोहनाका मार्ग पर लाड़ली लक्ष्मी वाटिका से चंडाल भाटा का क्षेत्र विकास की नई इबारत लिखेगा। इस वाटिका का भी सांसद ने लोकार्पण करते हुए लाड़ली कन्याओं को शुभकामनाएं दी। लोकार्पण समारोह के मौके पर लाडली लक्ष्मी पथ को रंगोली से सजाया गया था।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारम्भ की गई लाडली लक्ष्मी योजना गरीब से गरीब परिवारों की बेटियों में यह विश्वास पैदा करने में कामयाब हुई है कि वे भी अच्छी-अच्छी से शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं, अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और उन सभी मुकामों को हासिल कर सकती हैं जहाँ तक पहुँचना केवल बहुत सम्पन्न परिवारों की बेटियों के लिये ही संभव था। सांसद ने कहा कि देश में प्राचीन काल से कन्या पूजन की पंरपरा चली आ रही है। हर पवित्र कार्यों की शुरुआत कन्याओं के पूजन से ही होती है। लेकिन बेटियों के भविष्य के बारे में परिवार और सरकारों का योगदान क्या होगा इसको लेकर कभी चर्चा नहीं हुई। यदि इस पर सबसे पहले किसी ने पहल की है तो वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+