Kamal Nath: बच्चा कहीं होता है, मिठाई शिवराज सिंह बांटते है, जानिए ऐसा क्यों बोले पूर्व सीएम कमलनाथ
(Kamal Nath) 11 अक्टूबर को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुए महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मप्र में सियासी बयानबाजी थम नहीं रही। अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बोले कि महाकाल लोक को लेकर सिर्फ श्रेय लेने की होड़ मची है। आलम यह हो गया है कि 'बच्चा कहीं होता है, लेकिन मिठाई शिवराज सिंह बांटते है। उन्होंने याद दिलाया कि कॉरिडोर का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति फिर राशि आवंटन कांग्रेस सरकार के वक्त ही हुआ था।

मप्र के ऐतिहासिक उज्जैन के महाकाल लोक को लेकर विपक्ष के आरोप और तंज कसने का सिलसिला जारी है। लोकार्पण के पहले फिर बाद में अब तक विपक्षी नेता प्रदेश सरकार पर हमलावार है। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इसमें पीछे नहीं है। अपने गृह जिले छिंदवाड़ा पहुंचने पर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा। बोले कि जिस कॉरिडोर के नाम पर बीजेपी श्रेय लेने की राजनीति कर रही है, उसकी नींव कांग्रेस सरकार के वक्त रखी गई। प्रस्ताव बनाने से लेकर उसकी स्वीकृति फिर राशि का आवंटित की गई। जो रिकॉर्ड में है। लेकिन आज स्थिति यह हो गई है कि ' बच्चा कहीं होता है, लेकिन मिठाई शिवराज सिंह बांटते है'। उन्होंने कहा कि इस शो बाजी कलाकारी की राजनीति को जनता अच्छे तरह से समझ रही है, जिसका जबाब बीजेपी को 2023 में मिलेंगा।

इससे पहले कमलनाथ राजधानी भोपाल में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर से भी मिले थे। थरूर चुनाव में अपने लिए समर्थन जुटाने आए थे और उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात की थी। अब कमलनाथ अपने गृह जिले छिंदवाड़ा में तीन दिवसीय प्रवास पर है। उनके आगमन पर समर्थकों का हुजूम लग गया। वह अपने सांसद पुत्र नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications