मुगल और अंग्रेज भी सनातन को नहीं समाप्त कर पाए, कांग्रेस लुभावने वादे कर सत्ता पाना चाहती: Kailash Vijayvargiy

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें देश में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व मिला है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है।

हमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाना है और उनका विश्वास अर्जित करना हमारा काम है। यह बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पाटन विधानसभा, जबलपुर मझौली पश्चिम व पोड़ा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

Kailash Vijayvargiya addressed the workers of Patan Assembly, Majhauli West and Poda.

विजयवर्गीय ने कहा कि सरकारों ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं को चलाया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं से श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बात अगर आप लोगों तक लेकर जाएंगे तो लोग समझेंगे और कांग्रेस और हमारे राज का अंतर समझकर भाजपा को वोट देकर विजयी बनायेंगे।

भाजपा देश के लिए काम करती है

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जब जब चुनाव आते है कांग्रेस जनता से वादे करती है। सरकार में आते ही वे वादे भूल जाती है। इस समय देश में दो तरह की पार्टियां हैं। एक देश के लिए राजनीति करती है तो दूसरी कुर्सी के लिए। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो देश के लिए काम करती है। बूथ स्तर तभी मजबूत होंगे जब हम हमारी योजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भी जनता तक पहुंचायेंगे।

सम्मेलन में विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पाटन विधानसभा में यूं ही निरंतर विकास की गंगा बहती रहे, इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होकर काम करना होगा। विधानसभा में प्रचंड मतों के साथ विजयी होकर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बने यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई, अलका विश्नोई, मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+