Jabalpur में पुष्पराज नीलम हत्याकांड में इंसाफ, 3 दोषियों को फांसी की सजा का ऐलान

एमपी के जबलपुर में बीजेपी नेता और उसकी पत्नी की जघन्य हत्या करने वाले ३ दोषियों को जिला अदालत ने फांसी की सजा सुनाई हैं।

jabalpur murder case

Justice in Pushparaj Neelam murder case Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो साल पहले गोरखपुर इलाके में नाली विवाद को लेकर हुए पुष्पराज नीलम दंपति हत्याकांड में फैसला आ गया। जिला सत्र न्यायलय ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई। यह बड़ा फैसला 10 महीने में आया।

jabalpur

वारदात 14 जून 2021 को हुई थी। रात के वक्त साई नंगर रामपुर में बीजेपी बूथ अध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा, उसकी पत्नी नीलम, मासूम बेटे प्रतीक समेत परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया था। जिसमें पुष्पराज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नीलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

jabalpur bjp leader murder

उस वक्त घटना में दंपति का 5 साल का बेटा भी बुरी तरह जख्मी हुआ था। घटना को अंजाम देने वाले विनय कुशवाहा, राजा कुशवाहा एक अन्य लड़के ने चाकूओ से 10 से ज्यादा वार किए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

इस दोहरे जघन्य हत्याकांड में बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। विवेचना के बाद अभियोग पत्र कोर्ट मे प्रस्तुत किया गया। चालान पेश होने के बाद सभी गवाही हुई। घटना की प्रवृत्ति और कोर्ट में प्रस्तुत सभी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपी दोषी करार दिए गए।

couple murder

गुरूवार को जिला अदालत ने रवि कुशवाहा, राजा कुशवाहा और विनय कुशवाहा को फांसी की सजा सुनाई। दरअसल इस हत्याकांड की वजह मृतकों और हत्यारों के बीच नाली विवाद बना। विनय के घर की नाली का गंदा पानी फैलने पर झगड़ा हुआ था।

घटना के पहले आरोपी पक्ष की ओर से मृतक पुष्पराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी। विनय, राजा कुशवाहा बिजली अधिकारियों के वाहन ठेके चलाते थे। दोबारा जब विवाद हुआ तो उसने हिंसक रूप ले लिया। अदालत के फैसले से मृतक परिवार खुश हैं। विशेष तौर पर पुष्पराज का बेटा जो ७ साल का हो गया है। उसे इंसाफ मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+