जबलपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, स्कूटी सवार सरकारी स्कूल टीचर को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद भड़के ग्रामीण
जबलपुर में हाइवे पर अंधाधुंध रफ़्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर कोई अंकुश नहीं हैं। यहां बड़ी दुर्घटना हुई और एक स्कूल की शिक्षका को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Jabalpur woman teacher dies: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसे ने फिर एक महिला की जान ले ली। हादसा नेशनल हाईवे पर सिहोरा में हुआ। जहां सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका घटना का शिकार हुई। कटनी रोड से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार टीचर को पहले तो टक्कर मारी, फिर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घटना से गुस्साए ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चक्काजाम कर दिया। वहीं शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया।

एमपी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच जबलपुर से बुरी खबर आई। सिहोरा के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षका दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुई। अध्यापक संगठन से जुड़े नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुलभा बागरी नाम की टीचर स्कूटी से अपने बरखेड़ा स्कूल जा रही थी। तभी हाईवे पर कटनी ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिसमें शुलभा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के साथ स्कूटी पर अन्य एक शिक्षका स्नेहलता भी सवार थी। जो उछलकर दूर जा गिरी, उसे भी चोटें पहुंची हैं। घटना का पता लगते ही ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और रोड जाम कर दिया।
वहीं मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेता योगेन्द्र दुबे ने मृतक शिक्षिका के परिवार को मुआवजे की मांग की हैं। उनका कहना है कि जिले में लगातार इस तरह के हादसे हो रहे है। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर काम दबाब लगातार बढ़ रहा है, इस वजह से कई बार शिक्षक अपने स्कूल पहुँचने की जल्दबाजी में रहते हैं। जिससे ऐसे हादसों का शिकार हो रहे है। कई जगहों पर शिक्षकों की कई किमी दूर नियुक्ति भी की गई हैं। संघ ने मांग पूरी न होने की दशा में उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी हैं। इसी तरह सुबह के वक्त बरेला में भी हादसा हुआ। यहां लाइब्रेरी साइंस की छात्रा को तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मारी और उसकी भी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications