Jabalpur News: हनीमून से लौटते ही कपल में होने लगी कलह, मायके पहुंची पत्नी के सामने पति चीखने लगा 'तलाक-तलाक'
Jabalpur triple talaq: पहले तो दोनों में मोहब्बत हुई। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। फिर जबलपुर की एक दरगाह में शादी भी कर ली। लेकिन आठ महीने बाद पति-पत्नी के बीच आई रिश्तों की दरार ट्रिपल तलाक में बदल गई। जिसका पुलिस ने केस दर्ज किया हैं।
मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में आनंद नगर कॉलोनी में रहने वाली २२ साल की मुस्लिम युवती का हैं। जिसने अपने पति के खिलाफ अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने युवती के पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के उसके मोहल्ले में रहने वाले शोएब मंसूरी से प्रेम संबंध थे। मोहब्बत की नजदीकियों ने दोनों को एक साथ रहने मजबूर कर दिया। एक तरह से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। फिर शादी भी कर ली। शोएब ने युवती को जिंदगी के बड़े-बड़े सपने भी दिखाए थे।

पीड़िता ने बताया कि शादी के वह शोएब के साथ हनीमून पर भी घूमने गई। उसने कभी साथ न छोड़ने का वादा किया था। कई कसमें खायी थी। लेकिन कुछ महीने साथ गुजारने के बाद उसने दूध में से मक्खी की तरह घर से बाहर निकाल दिया।
इस कारण वह रहने के लिए अपने मायके चली आई। शादी के करीब आठ माह बाद 11 मई 2023 की रात को पति शोएब मंसूरी पीड़िता के मायके पहुंचा। पति को देख पीड़िता बहुत खुश हुई। उसने सोचा कि पति उसे वापस लेने आया हैं। लेकिन घर में कुछ देर रुककर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोगों की भी घर के सामने भीड़ जमा हो गई। लोग कुछ समझ पाते कि शोएब ने सभी के सामने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोला और हमेशा के लिए हर रिश्ते को खत्म करने की बात कहते हुए चला गया।
पीड़ित महिला ने इस सिलसिले में अधारताल थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। उसने शोएब पर मारपीट और प्रताड़ना का भी आरोप लगाया हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसने गर्भ भी धारण कर लिया हैं। ऐसी स्थिति में अब उसे इंसाफ चाहिए। इधर सीएसपी अखिलेश गौर ने मम्मले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति के खिलाफ ट्रिपल तलाक के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications