Jabalpur News: आदिवासी किशोरी के साथ जबलपुर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

एमपी में जबलपुर में 12 साल की एक आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई हैं। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

jabalpur

Jabalpur Tribal girl physical misdoing:मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आदिवासी किशोरी के साथ घिनौनी घटना सामने आई है। आरोपी बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को उसकी मौसी के घर छोड़ने के बहाने बाइक में बैठाया और जंगल ले गए। वहां अन्य एक और युवक मौजूद था। जिसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया हैं।

jabalpur chargamva

एमपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही। जबलपुर के ग्रामीण चरगंवा इलाके की रहने वाली 12 साल की किशोरी को गांव के दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात में शामिल दोनों युवकों की मदद के एक अन्य युवक भी मौजूद था। बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला के पीड़िता ने अपनी मौसी के साथ आकर चरगंवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव से मौसी के घर पैदल जा रही थी। तभी नहर के नजदीक रास्ते में पंचम और ब्रजेश ठाकुर मिले। जिन्होंने मौसी के घर छोड़ने का कहकर बाइक बैठा लिया। उसके बाद दोनों युवक उसे सुनसान जंगल में ले गए, जहां बाली ठाकुर भी मौजूद था। तीनों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया। किशोरी ने बताया कि आरोपी पंचम से उसका एक महीने पहले परिचय हुआ था।

jabalpur police

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर किशोरी अपनी मौसी के घर पहुंची। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू की। साथ ही किशोरी को नजदीकी शहपुरा हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए है साथ बाइक भी जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। वारदात के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+