Jabalpur News : कान में Bluetooth डिवाइज खोंसकर चले थे अग्निवीर बनने, पहुंच गए हवालात

स्कूल एग्जाम से लेकर नौकरी की परीक्षाओं तक में ब्लू टूथ डिवाइज नकलचियों का हथियार बन गया हैं। कान में इस डिवाइज को लगाकर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स पकड़े जा रहे है। ताजा मामला मप्र के जबलपुर में सामने आया है । यहां अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल चार परीक्षार्थी पकड़े गए, जो एक दूसरे से बातचीत करते हुए परीक्षा में नक़ल कर रहे थे। चारों नकलचियों को सेना के अफसरों ने पुलिस के हवाले के कर दिया।

jabalpur

एमपी के जबलपुर में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल को भी एग्जाम सेंटर बनाया गया था। जहां एग्जाम देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने चार परीक्षार्थी ऐसे थे, जो ब्लू टूथ डिवाइज लगाकर परीक्षा में नक़ल रहे थे। परीक्षा के दौरान बातचीत करते हुए जब वहां मौजूद स्टाफ को शक हुआ तो उनकी तलाशी ली गई। इसी दौरान सेना के एक अधिकारी की नजर लवकुश त्यागी नाम के परीक्षार्थी के कान पर पड़ी। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्लू टूथ डिवाइज फंसा था। पूछताछ में उसने बाकी अन्य तीन परीक्षार्थियों श्यामवीर सिंह, राजेश प्रजापति, भुवनेश के बारे में भी बताया। वह भी डिवाइज का उपयोग करते हुए परीक्षा दे रहे थे। सेना के अधिकारियों ने आरोपी परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लिया हैं।

exam

गोराबाजार पुलिस के मुताबिक पकड़े गए परीक्षार्थी नरसिंहपुर, सतना और जबलपुर के रहने वाले हैं। चारों परीक्षा में नक़ल करने की योजना बनाकर परीक्षा कक्षों में दाखिल हुए थे। पुलिस ने इस मामले की खबर आरोपियों के परिजनों को भी कर दी है । साथ ही सभी के डिवाइज जब्त कर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। आपको बता दें कि किसी भी परीक्षा में मोबाइल या अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज जैसे उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित रहता हैं । बाबजूद इसके आरोपी परीक्षार्थी डिवाइज लगाकर परीक्षा कक्ष में कैसे पहुंचे, यह बड़ा सवाल है। पुलिस का कहना है कि कक्ष में प्रवेश करने के पहले भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाती है। इस सिलसिले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़े-हथेली ही देगी अब गवाही...', नकल करती पकड़ी गई छात्रा, तो परीक्षक ने अटैच कर दी हथेली की फोटो कॉपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+